No icon

24hnbc

फर्जी परीक्षार्थी 4 बार रहा सफल, केंद्र अध्यक्ष बेदाग कैसे

24hnbc.com
बेमेतरा/बिलासपुर, 13 अप्रैल 2026। 
छत्तीसगढ़ राज्य में इसी माह समाप्त हुई ओपन स्कूल परीक्षा कक्षा दसवीं में टेमरी बेमेतरा के परीक्षा केंद्र का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। कक्षा दसवीं के नाबालिग छात्र ने अपने स्थान पर एक अन्य बालिग युवक को परीक्षा में बैठाला। यह काम कर पेपर में सफलतापूर्वक चला पांचवें में पकड़ा गया। जिले के शिक्षा अधिकारी चतुर्वेदी केंद्र अध्यक्ष की भूमिका से संतुष्ट नजर आते हैं। जबकि इस मामले में पर्यवेक्षक और केंद्र अध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध नजर आती है। 
सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि कक्षा में असली परीक्षार्थी के स्थान पर कोई अन्य परीक्षार्थी बनकर 3 घंटे कैसे बैठा और यह क्रम चार बार कैसे सफल हुआ। परीक्षा केंद्र के और कौन-कौन लोग इस खेल में शामिल थे इस बात की जांच नहीं कराई जा रही कम से कम जिला चिकित्सा अधिकारी बात चीज से तो यही लगता है। वे बड़ी स्पष्टता से कहते हैं कि केंद्र अध्यक्ष को जैसे ही पता चला उन्होंने कार्यवाही की, जब उनसे यह पूछा गया कि ऐसा चार प्रश्न पत्रों में पूर्व से हो रहा था तो इस बात की जांच कौन कराएगा तो उन्होंने प्रश्न से पल्ला झाड़....
केंद्र अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी दिन केंद्र पर ना तो नकल हुई है और ना ही किसी किस्म की गड़बड़ी। अंतिम परीक्षा के दिन पर्यवेक्षक ने जब फर्जी परीक्षार्थी की सूचना दी तो मैंने विधिवत कार्यवाही की अन्य आरोप गलत हैं।