24hnbc
सरकार का दिशा हीन प्रयास, प्रयास आवासीय विद्यालय
- By 24hnbc --
- Thursday, 16 Apr, 2026
24Hnbc.com
बिलासपुर, 17 अप्रैल 2026।
आवासीय विद्यालय की कल्पना बगैर वार्डन नहीं की जा सकती। तीन हॉस्टल संचालित है तीन वार्डन है पर प्रयास की बिल्डिंग में सैकड़ो छात्र-छात्राओं के बीच कोई वार्डन नहीं रहता/नहीं रहती। 10 साल हो गए 11 वर्ष में प्रवेश कर रहा है सरकारी प्रयास इस आवासीय विद्यालय की सोच यह थी कि एससी/एसटी/ओबीसी के मेधावी छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और नीट, जेईई जैसे परीक्षाओं की तैयारी कराई जाए। इसके लिए कोनी क्षेत्र में रमतला के पास एक बड़ी बिल्डिंग बनाई गई। पूरी योजना को इस तरह गुप्त रखा गया कि आम नागरिक यहां ना पहुंच सके और सरकार द्वारा जिन निजी कोचिंग संस्थानों को करोड़ों रुपए देना है उन्हें आराम से दिया जा सके, तो इस समय तीन कोचिंग संस्थाएं सरकार की लाडली है। यूरेका, प्रीमियम विद्या मंदिर कोचिंग बिल्डिंग तक पहुंचाने के लिए मुख्य मार्ग से रमतला तक कोई पटल ना होना पारदर्शिता का अभाव है। बड़ी बिल्डिंग बना देने से क्या लाभ जब आवासीय विद्यालय में वार्डन का कक्ष ना हो।... अत्यधिक बड़ी बिल्डिंग केवल रखरखाव के अभाव में खराब होगी। जिन कक्षाओं में अध्ययन हो रहा है उसमें साधारण पंखा भी नहीं है। कक्षा में छात्र गणवेश यदि हो तो उनका पालन नहीं करते बेहद हल्के अगंभीर माहौल में अध्यापन देखा जा सकता है। शिक्षक कुर्सी पर विराजमान रह कर पढ़ाते हैं। छात्र और शिक्षक के बीच अनिवार्य कलेक्शन का अभाव है। आवासीय विद्यालय में कोऑर्डिनेटर की भूमिका अपने आप में प्रश्न चिन्ह है इस योजना में और उसके कार्यान्वयन में गंभीर त्रुटियां हैं जिन्हें अगले अंकों में उजागर किया जाएगा...।


