No icon

24hnbc

आज का पंचांग 20 अप्रैल 2023

24hnbc.com
समाचार -
आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। साथ ही आज सूर्य ग्रहण भी लग रहा हैं। चंद्रमा आज मेष राशि में संचार करेंगे और इसी राशि में सूर्य ग्रहण भी है। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन बन रहे शुभ मुहूर्त व योग कब से कब तक रहने वाला है...    
आज का पंचांग 20 अप्रैल 2023, गुरुवार: राष्ट्रीय मिति चैत्र 30, शक संवत 1945, वैशाख, कृष्ण अमावस्या, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 07। रमजान 28, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 अप्रैल सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।
राहुकाल 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। अमावस्या तिथि प्रातः 09 बजकर 43 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 11 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।
विष्कुंभ योग अपराह्न 01 बजे तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। नाग करण प्रातः 09 बजकर 43 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार - वैशाख अमावस्या 2023, सूर्य ग्रहण 2023, ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ।
सूर्योदय का समय 20 अप्रैल 2023 : सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 20 अप्रैल 2023 : शाम 6 बजकर 49 मिनट पर।
 
आज का शुभ मुहूर्त 20 अप्रैल 2023 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 1 बजकर 3 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 56 मिनट से शाम 7 बजकर 19 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 4 बजकर 11 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 18 मिनट से 11 बजकर 11 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 20 अप्रैल 2023 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 31 मिनट से 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 3 बजकर 35 मिनट से 4 बजकर 25 मिनट तक।
आज का उपाय : आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, गेहूं, जौ, चना का दान करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)