No icon

24hnbc

तार - तार हो रहा भाजपा का अनुशासन, लो एक और ऑडियो हुआ वायरल

24hnbc.com
बिलासपुर, 26 जुलाई 2024। 
भारतीय जनता पार्टी के नेता इन दोनों वायरल होने वाले ऑडियो से बड़े परेशान हैं। पहले बिलासपुर जिले के बिल्हा विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता से हुआ वार्तालाप वायरल हुआ और अब बीजापुर के कलेक्टर और भाजपा बीजापुर के नेता अजय का एक ऑडियो जंप कर चर्चा का विषय बन गया है। नेताजी कलेक्टर को उनकी रिक्वायरमेंट 31 दिसंबर याद दिलाकर यह कह रहा कि मुझे मत उलझो अन्यथा रिटायरमेंट के पहले ही तबादला कर दूंगा। आप सरकार के नौकर हो अपनी मर्यादा में रहो। कलेक्टर भी तुर्की ब तुर्की जवाब दे रहे हैं और उसे दल बदलू नेता बता रहे हैं। इसी तरह बिल्हा विधायक और भाजपा कार्यकर्ता के बीच के ऑडियो से पता चलता है कि मामला किसी शैक्षणिक संस्था में प्रवेश का है। ऑडियो से लगता है कि कार्यकर्ता किसी छात्र का प्रवेश किसी खास संस्था में करना चाहता है और नेताजी की एप्रोच काम नहीं कर रही है। नेताजी ने उसे कांग्रेस में जाने की सलाह भी दे दी इन दोनों ऑडियो में एक बात कांमन है। उत्तेजित होने वाला नेता या कार्यकर्ता मूल रूप से भाजपा का नहीं है सब जानते हैं कांग्रेस बहती नदी है वहां के कार्य करता बंधा हुआ पानी नहीं जैसा भाजपा के हैं। बिना भविष्य का विचार किया उजट कार्यकर्ताओं को भाजपा में लेने के परिणाम अब सामने आ रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का अनुशासन भी इन दिनों खामोश है। यदि यही हाल रहा तो भाजपा के परंपरागत कार्यकर्ताओं को भी बाहर से आए दलबदलूओ की हवा लग सकती है। और यह हवा स्थानीय निकाय के चुनाव में नुकसान पहुंचाएगी।