No icon

24hnbc

आज का पंचांग 23 मार्च 2023

24hnbc.com
समाचार -
आज नवरात्र का दूसरा दिन है और आज पंचक भी समाप्‍त हो रहे हैं। चंद्रमा मीन से मेष में आ रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग आज पूरे दिन रहेगा। नवरात्र में आज मां दुर्गा के दूसरे स्‍वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त कब से कब तक है।
सफलता और अध्यात्म - क्या ये दोनों कभी एक साथ मिल सकते हैं?
आज का पंचांग 23 मार्च 2023:राष्ट्रीय मिति चैत्र 02, शक संवत 1945, चैत्र शुक्ल द्वितीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 10। शब्बान-30, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 मार्च सन 2023 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। द्वितीया तिथि सायं 06 बजकर 21 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।
ऐन्द्र योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 42 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 07 बजकर 22 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 02 बजकर 09 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 23 मार्च 2023 : सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 23 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 34 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 23 मार्च 2023 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक। अमृत काल सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 1 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा।
 
आज का अशुभ मुहूर्त 23 मार्च 2023 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 26 मिनट से 11 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। उसके बाद दोपहर में 3 बजकर 19 मिनट से 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। पंचक सुबह 6 बजकर 22 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।
आज का उपाय : आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें और गुलाब की पंखुड़ियों के साथ मिसरी का भोग लगाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। 
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: Cannot load module 'memcached' because required module 'igbinary' is not loaded

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: