No icon

24hnbc

19 मार्च 2023 का पंचांग

24hnbc.com
समाचार -
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि है। इसलिए आज जो भी लोग इस व्रत को करेंगे उनके लिए आज के सभी शुभ मुहूर्त और शुभ योग का समय जानने बेहद जरुरी है। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेंगे।
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 28, शक संवत 1944, चैत्र कृष्ण द्वादशी, रविवार, विक्रम संवत 2079। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 06। शब्बान-26, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 मार्च सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।
द्वादशी तिथि प्रातः 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 04 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग रात्रि 08 बजकर 06 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 17 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार प्रदोष व्रत वारूणी पर्व, वारूणी योग रात्रि 10 बजकर 04 मिनट से अगले दिन तड़के 04 बजकर 56 मिनट तक। पंचक प्रारंभ पूर्वाह्न 11 बजकर 17 मिनट से।
सूर्योदय का समय 19 मार्च 2023 : सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 19 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 31 मिनट पर।
 
आज का शुभ मुहूर्त 19 मार्च 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 53 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 12 बजकर 43 मिनट से 2 बजकर 9 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 19 मार्च 2023 :
राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 55 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: Cannot load module 'memcached' because required module 'igbinary' is not loaded

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: