No icon

24hnbc

आज का पंचांग, 22 फरवरी 2023

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 3, शक संवत् 1944, फाल्गुन शुक्ल, तृतीया, बुधवार, विक्रम संवत् 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 10, शब्बान-01, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 फरवरी सन 2023 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 25 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 50 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग रात्रि 11 बजकर 46 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 04 बजकर 42 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 22 फरवरी 2023 : सुबह 06 बजकर 54 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 22 फरवरी 2023 : शाम 06 बजकर 16 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 22 फरवरी 2023 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 13 मिनट से 6 बजकर 39 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 23 मिनट से 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 4 बजकर 50 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 22 फरवरी 2023 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। पंचक पूरे दिन रहेगा।
आज का उपाय : आज गणेशजी को पान के पत्ते और दूर्वा चढ़ाएं। गणेश स्तोत्र का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)