24hnbc
गैर ईसाइयों का प्रवेश हुआ बंद, खुली विचारधारा को अब लग रहा है डर
- By 24hnbc --
- Saturday, 26 Sep, 2026
24hnbc.com
धमतरी, 26 सितंबर 2026।
छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता का संतुलन बिगड़ रहा है। धर्मांतरण मामलों की एफआईआर हिंदू मुस्लिम तल्खी और अब चर्च में गैर ईसाइयों के प्रवेश पर रोक स्पष्ट संकेत है कि दक्षिणपंथी ताकतों का प्रयोग काम कर रहा है खबर है कि धमतरी शहर के सभी 8 चर्च में प्रार्थना के लिए केवल इसी समुदाय के लोगों को प्रवेश देने संबंधी पोस्ट लगाए हैं। लिखा है अपनी इच्छा से प्रवेश करने वाले गैर ईसाई लोग अपने कार्यों के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे। यह कदम जिले में हाल ही में धर्म परिवर्तन के आरोपी और धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों के अंतिम संस्कार को लेकर हुए विवाद के बाद उठाए गए।
धमतरी में सबसे पुराना चर्च 116 साल में भी ऐसा ही पोस्ट लगा है। ये पोस्ट अपने आप में उसे खुली विचारधारा का उलंघन है जो धार्मिक स्थान पर किसी का प्रवेश रुकती नहीं हम अपने जीवन काल से ही देख रहे हैं कि किसी भी दरगाह में, किसी भी जाति धर्म का व्यक्ति जा सकता है जाता है यही बात गुरुद्वारा , बौद्ध मंदिर, जैन मंदिर और चर्च पर भी लागू होती है। हम ऐसे दर्जनों लोगों को जानते हैं जिन्होंने किसी विशेष में धर्म परिवर्तन नहीं किया और अपनी मानसिक शांति के लिए धार्मिक स्थान पर आते जाते हैं। कहीं कैंडल जला देते हैं, कहीं इतर छिड़कते हैं हां यह जरूर है कि धार्मिक स्थल पर वहां के नियमों का पालन करते हैं जैसे सर पर कपड़ा बांधना, बेल्ट उतार देना, जूता चप्पल बाहर रखने आदि। इस बात का अंदाज लगाया जा सकता है कि जिस तरह से धर्मांतरण की एफआईआर हुई है और कुछ समूह धार्मिक स्थान पर घुसकर विवाद करते हैं तब इस तरह के निर्देश आ जाते हैं।

