No icon

24hnbc

सोना हुआ सस्ता खा लीजिए, प्याज हुई महंगी पहन लीजिए

24hnbc.com
बिलासपुर, 13 नवंबर 2026। 
अब भारत में अंधभक्त यही तर्क दे सकते हैं कि देखिए जहांपनाह के अपील के बाद सोना सस्ता हो गया और प्याज महंगी है। मंत्री महोदया तो खाती नहीं है यह आपको तय करना है कि किसे खाएं और किसे पहने। खुदरा महंगाई भारतीय रिजर्व बैंक की तय की गई अधिकतम सीमा को पार कर गई है। 2 साल में पहली बार खुदरा महंगाई किधर है 6 फीसदी के ऊपर है। उससे पहले यानी सितंबर माह में 5.54 फ़ीसदी थी। 1 महीने में यह 0.55 फ़ीसदी बढ़ गई। रिजर्व बैंक ने देश में महंगाई दर की सीमा 2 से 6 फ़ीसदी तय की थी इस लिहाज से चार फ़ीसदी तक की महंगाई दर को आदर्श माना जाता है। और अब यह छह को पार कर गई तमाम दावे धरे रह गए। भक्ति मीडिया ने दीपावली के दिन चावल की महंगाई को समाचार बनाया और दीपावली के दिन समाचार पत्र को किसी ने नहीं पढ़ा। दूध, अंडे, प्याज, लहसुन सहित रोजमर्रा में इस्तेमाल किए जाने वाले सभी चीजों के दाम बड़े। खाने पीने वाले चीजों में महंगाई 8.94 फ़ीसदी है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में सीपीआई में खाने पीने वाले चीजों की हिस्सेदारी 40% है। 2024 में खुदरा महंगाई की दर पार करके 6.02% हुई। दूध की कीमतों में₹4 प्रति लीटर से लेकर₹6 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई। 12 दिन में दूध के दाम₹12 प्रति लीटर तक बढ़े। नहाने के साबुन से लेकर सिगरेट, ड्राई फ्रूट, हर उपभोक्ता चीज का दाम बढ़ गया। पहले जो परिवार रेस्टोरेंट में 7 से 800 रुपए में खाना खा लेता था अब उसका बिल हजार पर करता है।