24hnbc
इंडियन कॉफी हाउस बता रहे हैं आज है ओणम
- By 24hnbc --
- Tuesday, 25 Aug, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 26 अगस्त 2026।
बिलासपुर सहित बहुत से शहरों में दक्षिण भारतीय त्योहार ओणम का परिचय आम जनता से इंडियन कॉफी हाउस वाले करते हैं। आज उनके सभी केंद्रों में ओणम की सजावट है और आने वाले अभ्यागत के लिए इस अवसर पर बनाए जाने वाले व्यंजन भी उपलब्ध हैं। ओणम केरल का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध फसल उत्सव है। राजा महाबली के स्वागत और भगवान वामन के याद में 10 दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है। इसी कारण तमाम इंडियन कॉफी हाउस में आज विशेष सजावट है। इतना ही नहीं केले के पत्ते पर शाकाहारी भोजन भी ग्राहक की पसंद पर परोसी जा रहे हैं।


