24hnbc
बलौदाबाजार प्रेस क्लब के सदस्यों ने किया चंद्रहासिनी माता के दर्शन, और क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की कामना
- By 24hnbc --
- Tuesday, 10 Nov, 2026
24hnbc.com
बलौदाबाजार, 11 नवंबर 2026।
जिला प्रेस क्लब बलौदाबाजार ने आज दीपावली के पंचम तिथि भाई दूज के दिन दीपावली मिलन है तो मां चंद्रहासिनी देवी एवं नाथल दाई के मंदिर में मत्था टेकेते हुए आज सहृदय धन्यवाद दिए और क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि के लिए कामना भी किए बलौदाबाजार प्रेस क्लब ने बताया कि बड़े दिनों से माता रानी के दरबार में जाने के लिए जाने का प्रोग्राम बन रहा था मगर किसी न किसी वजह से वहां कार्यक्रम रुक जाता था मगर आज मां की बुलावे पर पुनः प्रेस क्लब सामूहिक एकता का संगठन परिचय बनाते हुए माता रानी के दर्शन हेतु सुबह भोर से ही निकल गए और दोपहर की बेला में नौका विहार करते हुए माता रानी का प्रफुल्लित मन से दर्शन किए एवं क्षेत्र वासियों के लिए कामना किए। दर्शन के पश्चात नदी बिहार करते हुए पार करके नाथलदाई मैया के भी चरण स्पर्श करते हुए परिक्रमा किए और क्षेत्र वासियों के लिए मंगलमय भाव को मन में जागृत करते हुए सभी के सुख समृद्धि के लिए कामना किए।
*एक बार जरूर सपरिवार चंद्रपुर आए--नरेश गनशानी*
आज का दिन बड़ा ही वैभवशाली दिन यहां जहां माता रानी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ जिसमें प्रेसक्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले (पूर्व में जांजगीर-चांपा) के चंद्रपुर में महानदी के तट पर माँ चंद्रहासिनी और नदी के बीचों-बीच टापू पर माँ नाथल दाई का प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। इनसे जुड़ी पौराणिक कथाएँ और मान्यताएँ इस प्रकार हैं:
*माँ चंद्रहासिनी की कहानी*
*राजा चंद्रहास और मंदिर का निर्माण*
प्रचलित कथा के अनुसार, सललपुर (या संबलपुर) के राजा चंद्रहास को एक रात स्वप्न में देवी ने दर्शन दिए। देवी के आदेशानुसार राजा चंद्रहास ने महानदी के तट पर माँ का भव्य मंदिर बनवाया। माता की मुस्कान चंद्रमा के समान शांत और सौम्य होने के कारण, तथा राजा चंद्रहास के नाम पर इनका नाम 'चंद्रहासिनी' पड़ा।
*शक्तिपीठ की मान्यता*
ऐसा भी माना जाता है कि यहाँ देवी सती का बायाँ गाल या नाक की नाथ (नथ) गिरी थी, जिसके कारण यह स्थान प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता है।
*सरगुजा से आगमन*
एक अन्य लोककथा के अनुसार, माता सरगुजा से चलकर रायगढ़ और उदयपुर होते हुए महानदी के तट पर पहुँचीं और यहाँ विश्राम करते हुए निद्रा में लीन हो गईं।
*माँ नाथल दाई की कहानी*
*छोटी बहन का रूप*
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, माँ नाथल दाई को माँ चंद्रहासिनी की छोटी बहन माना जाता है। राजा चंद्रहास ने माँ चंद्रहासिनी के साथ-साथ महानदी के मध्य स्थित एक टापू पर नाथल दाई का भी मंदिर स्थापित कराया था।
*चमत्कारी घटना*
कहा जाता है कि महानदी में जब भी भयंकर बाढ़ आती है और चारों तरफ पानी भर जाता है, तब भी नदी के बीचों-बीच स्थित माँ नाथल दाई का मंदिर कभी जलमग्न नहीं होता।
*बालक को जीवनदान*
एक पुरानी चमत्कारी घटना से जुड़ी कहानी यह भी है कि महानदी के ऊपर बने पुल से एक बार बहते या गिरते हुए बच्चे को माता नाथल दाई ने अपनी कृपा से बचाया था, जिसके बाद से यहाँ के प्रति लोगों की आस्था और गहरी हो गई।
*दर्शन की परंपरा*
परंपरा के अनुसार, भक्त पहले माँ चंद्रहासिनी के दर्शन करते हैं और उसके बाद माँ नाथल दाई के दर्शन करना अनिवार्य व शुभ मानते हैं।
*नौकाविहार का मधुमय आनंद, प्रेसक्लब ने उठाया लुफ्त*
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगर चंद्रपुर एक प्रसिद्ध नदी संगम पर बसा हुआ है जहां की प्रमुख और सबसे बड़ी नदी महानदी है जिसमें मांड नदी आकर मिलती है।और फिर लात नदी चंद्रपुर के पास महानदी और मांड नदी के साथ संगम बनाती है (त्रिवेणी संगम)कहलाती है। जहां पर आज प्रेस क्लब बलौदाबाजार दो टोली में अलग-अलग नांव पर सवार होकर नाथल दाई के नदी घाट से चंद्रहासिनी देवी मंदिर के घाट पर नौका विहार का लुफ्त उठाया जो अलग ही मनोहारी दशा का वर्णन रूप में देखने को मिला जहां पर महानदी की अविरल धारा देखकर मानो मन मंत्रमुग्ध हो गयाहो। पंछियों के चहचहाहट और नदी के सर सर आवाज में मानो कानों में आने वाले स्वरों को आनंदित कर दीया। साथ ही साथ नाव चलाने वाले नाविक के परिश्रम को देखते हुए भी मानो त्रेता युग के गुहा राज निषाद का स्मरण करा दिया हो जिसने भी नाथल दाई के नदी के तरफ से चंद्रपुर चंद्रहासिनी नदी के घाट तक नदी पार किया इस तरह से सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले से शक्ति जिले की ओर पार कराया।
*प्रेसक्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी ने दिए दीपावली सप्रेम भेंट*
बलौदाबाजार प्रेस क्लब माता रानी के दरबार में आकर मत्था टेका साथ ही साथ यह भाई दूज का भी परंपरा हुआ साथ ही साथ दीपावली मिलन का भी योजना सफल हुआ तथा एक पिकनिक का भी आनंद का लाभ हुआ जिसमें प्रेस क्लब के अध्यक्ष नरेश गनसनी ने सभी प्रेस क्लब के साथियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए सप्रेम भेंट किए तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना भी किए।

