No icon

24hnbc

आज का पंचाग

आज का पंचांग 16 नवंबर : सर्वार्थ सिद्धि योग में भाई दूज का पर्व, जानें भाई दूज पूजन का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 25 शक संवत 1942 कार्तिक शुक्ला प्रतिपदा सोमवार विक्रम संवत 2077। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 02, रवि उल्लावल 29, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 नवंबर सन् 2020 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतः।

राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। प्रतिपदा तिथि प्रातः 07 बजकर 07 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ, अनुराधा नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 37 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ।

अतिगण्ड योग सांय 07 बजकर 10 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ बव करण प्रातः 07 बजकर 7 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्ली 16 नवंबर: सुबह 06 बजकर 44 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय दिल्ली 16 नवंबर: शाम 05 बजकर 27 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्तः

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 16 मिनट से 05 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल अगले दिन 04 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 45 मिनट से दोपहर 02 बजकर 37 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। वर्ज्य काल शाम 07 बजकर 41 मिनट से 09 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से 01 बजकर 10 मिनट तक इसके बाद 02 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक।

आज के उपायः सोमवार को सफेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाने से भी हमारे सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान शिव को जल जरूर चढ़ाएं।

  • पंचांग