गिरफ्तारी से बचने के लिए सरपंच कर रहा प्रपंच....
नारायणपुर में अवैध शराब का धंधा खुलेआम, सरपंच पर राजनीति और दबाव बनाने के आरोप
- By 24hnbc --
- Thursday, 13 Aug, 2026
24hnbc.com
बेमेतरा, बिलासपुर 14 अगस्त 2026।
बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत नारायणपुर में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत का मुखिया होने के बाद भी सरपंच बिसाहू साहू अपने क्षेत्र की समस्याओं को छोड़कर हाईवे पर स्थित एक ढाबे के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
सूत्र बताते हैं कि सरपंच ने ग्राम पंचायत को एकत्र कर ढाबे के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की, प्रदर्शन के लिए लगाए जा रहे बैनर में तीन मांगें रखी गई हैं। इनमें तीसरी मांग है कि बस यात्री रास्ते में खुले में शौच करते हैं, जिससे महिलाओं और ग्रामीणों को परेशानी होती है। सवाल उठता है कि बस यात्रियों द्वारा रास्ते में शौच करने जैसी समस्या का समाधान कोई कलेक्टर कैसे कर सकता है? बस यात्री रास्ते में बस रुकवाकर पेशाब करने नहीं जाते और निर्धारित बस स्टैंड पर शौचालय की व्यवस्था भी कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती। इसी तरह ढाबा परिसर में सीसीटीवी लगाने का आदेश भी कलेक्टर नहीं दे सकता। सरकार के पास निर्भया फंड है, लेकिन वह जिला मुख्यालय तक ही सीमित रह जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरपंच के पास इस तरह की राजनीति के लिए अवैध धंधों से इतना धन एकत्र हो गया है कि पंचायत से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक धरना-प्रदर्शन के लिए बैनर और साधन आसानी से जुटा लिए जाते हैं नारायणपुर सरपंच के खिलाफ मारो थाने में बीएनएस की धारा 296, 309(4), 324(5), 115(2), 3(5) में एफआईआर दर्ज है। इसमें मुख्य रूप से लूट की धारा की एफआईआर के बाद से ही सरपंच आसपास के युवाओं को गुमराह कर पुलिस पर दबाव बना रहे हैं ताकि उनकी गिरफ्तारी न हो।
पीड़ित ढाबा संचालक का आरोप है कि जिस दिन से सरपंच और उनके साथियों ने ढाबे में मारपीट की और गल्ले से कैश लूट ली, सामान की तोड़फोड़ की, की सीसीटीवी फुटेज में भी पूरी घटना कैद है। इसके बावजूद सरपंच कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। पता नहीं कि कारण से पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पीड़ित ने पुलिस को दबाव में है ऐसा कहा पर किसके...,? कानून व्यवस्था पुलिस अधीक्षक के अधीन आती है और किसी झूठे केस में फंसाने की शिकायत का निराकरण संबंधित उच्च अधिकारी ही कर सकते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि नारायणपुर में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर तत्काल कार्यवाही हो और सरपंच द्वारा की जा रही राजनीति की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्यवाही की जाए।


