No icon

आबकारी के धंधे को दो तरफ चुनौती

ग्राम पिरैया में अवैध शराब बना कुटीर उद्योग, चकरभाटा थाना क्षेत्र का मामला

24hnbc.com
बिलासपुर, 6 अगस्त 2026। 
अवैध शराब पर जिस विभाग को कार्यवाही करनी चाहिए वे पीछे हट जाते हैं और संबंधित थाना दारू को पकड़ने के साथ ही मामले को छोड़ने को छोड़ने के लिए लंबी रकम की मांग करते हैं। अवैध शराब का काम करने वाले भी कुछ सीधे नहीं है मांगी गई रकम से आधे पर अटके रहते हैं और डील टूट गई तो पुलिसिया दांव जप्त माल डबल हो सकता है। 
चकरभाटा क्षेत्र अंतर्गत गांव पिरैया इन दोनो शराब के दो नंबर का धंधे का गढ़ बना हुआ है। बताया जाता है कि 5 तारीख की रात इस गांव के श्याम जांगड़े पिता बोध राम जांगड़ा के घर शराब पकड़ी गई। अवैध धंधा करने वाले के परिवार का कहना है कि रवि भारद्वाज नाम का आरक्षक 1 लाख रूपए मांग रहा था। डील नहीं हुई और 50000 तक देने को तैयार थे पर समझौता नहीं हुआ। परिणाम मामला कायम हुआ और अब धंधा करने वालों का कहना है की जितनी दारू थी उसे दो गुनी की जपती बनाई गई।