No icon

24hnbc

पत्नी के मायके में घुसकर की मारपीट

24hnbc.com
बिलासपुर, 14 अगस्त 2026 
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली अन्नपूर्णा कौर संधू के साथ उसके पति नवदीप सिंह छाबड़ा ने मारपीट की घातक चोट पहुंचाई और पत्नी की मां को अश्लील गालियां भी दी। सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला नवदीप छाबड़ा द्वारा किया गया। एफआईआर के मुताबिक नवदीप छाबड़ा ने प्रेम विवाह किया था और कुछ दिन बाद अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा रोज शराब पीकर पत्नी को मारता पिटता रहा तो पत्नी अपने मां के घर आ गई पर 11 तारीख को ही पति नवदीप छाबड़ा अपनी पत्नी के मायके पहुंचा और अश्लील गाली गलौज करने लगा साथ ही उसने अपनी पत्नी को सर पर कड़े से मारा भी कड़े की चोट से सिर पर घाव लगा है और टांके भी लगे हैं 
पुलिस ने नवदीप छाबड़ा के खिलाफ 115(2), 296, 351 (3) के तहत एफआईआर दर्ज कर मामला विवेचना मे लिया है।