24hnbc
छत्तीसगढ़ में आज 19 नए कोरोना मरीज मिले और किसी मरीज की मौत नहीं हुई, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया बुलेटिन
- By 24hnbc --
- Sunday, 29 Aug, 2021
24hnbc.com
समाचार - रायपुर
रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 19 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई 54 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही किसी मरीज की मौत की कोई खबर नहीं है 16 जिलों राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद, कोरबा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, बलरामपुर, कोंडागांव, दंतेवाडा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।
कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।



