24hnbc
आर्थिक घोटाले और धर्मांतरण CNI की यही पहचान
- By 24hnbc --
- Sunday, 04 Oct, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 5 अक्टूबर 2026।
CNI के मॉडरेटर परितोष केनिंग जो स्वयं एक बहुत बड़े होटल व्यवसायी हैं और कहते हैं कि मसीही शिक्षाओं के माध्यम से CNI की गतिविधियां चलाई जाए तो प्रश्न उठता है कि छत्तीसगढ़ में CNI के चर्च क्या कर रहे हैं। एक तो यह संस्था देश के सर्वोच्च अदालत के निर्णय के बाद विधि शून्य है और यहां कई ऐसे धार्मिक पदाधिकारी हैं जो केवल अचल संपत्तियों के बेचने में लगे रहते हैं और उससे ज्यादा बड़ा आरोप इन संस्थाओं के द्वारा कराया जा रहा धर्मांतरण है।
छत्तीसगढ़ के 1-2 नहीं 25 चर्च में धर्मांतरण का खेल चल रहा है ऐसे में जिस चर्च का पास्टर इस खेल में शामिल नहीं होता उसे टर्मिनेट करके बाहर बैठाल दिया जाता है और यह काम धार्मिक संस्था के प्रमुख बड़े आराम से करते हैं। महासमुंद में धर्म परिवर्तन के मामले में छत्तीसगढ़ डायोसिस की बिशप और वहां के पादरी निर्मल कुमार पर कई आरोप लगे हैं यहां तक की एक हिंदू युवती को CNI चर्च की सदस्यता दिला दी गई। तिल्दा में भी ऐसे ही आरोप है। 25 चर्च यहां पर धर्मांतरण का केंद्र बन गया है के नाम कोरबा, महासमुंद, सिम्गा, रतनपुर, कोटा, तिल्दा, रायपुर, रायगढ़, धमतरी, सक्ति, खरसिया, बिलाईगढ़ , मस्तूरी, मुंगेली, तखतपुर, मोतीमपुर, बिलासपुर हैं। मसीही समाज में आध्यात्मिक जानकारी रखने वाले व्यक्ति आपसी बातचीत में धर्मांतरण और स्कूलों में हो रही बेजा वसूली पर चिंता व्यक्त करते हैं वे कहते हैं की सेवा, समर्पण हमारा आदर्श है पर अब इस सब पर चंदा चोरी हावी हो गया है। एक समय जो प्रचारक साधारण जीवन यापन करते थे आज महंगी लाइफस्टाइल और महंगी एसयूवी में घूम रहे हैं। धार्मिक संगठन के चुनाव में ही करोड़ों रुपए खर्च हो जाता है और यह आता कहां से है इस पर कोई बात नहीं करता। यदि समय रहते इंटरनल सफाई नहीं हुई तो विदाई निश्चित है।

