24hnbc
छत्तीसगढ़ में आज 47 नए कोरोना मरीज मिले और, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया बुलेटिन
- By 24hnbc --
- Tuesday, 24 Aug, 2021
24hnbc.com
समाचार -
रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 47 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. वही 102 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। बता दें कि कल प्रदेश के 12 जिलों दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायगढ़, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया और बलरामपुर में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है। और 7 जिलों रायपुर, धमतरी, सूरजपुर, कोण्डागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर में कोरोना के 01-01 और तीन जिलों गरियाबंद, जांजगीर, दंतेवाड़ा में 02-02 मरीज मिले थे।


