No icon

24Hnbc.com

असली मार्केट क्रैश के बीच तेजी से सक्रिय हो रहे हैं आभासी मुद्रा के ठग

24hnbc.com
बिलासपुर, 23 मार्च 2026।
2 दिन की छुट्टी के बाद आज जब शेयर मार्केट खुला तो अभी तक निवेशकों का 8 लाख करोड रुपए डूब चुका था। शेयर मार्केट से हटकर एक समय छप्पर फाड़ कमाई देने वाला क्रिप्टो बाजार का भी बुरा हाल है। इथेरियम , बिटकॉइन जैसी आवासीय मुद्रा में भी पांच प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है। इन सब के बीच लोकल ठगी का व्यापार तेजी से हो रहा है। यदि आपके कान कुछ शब्दों को पकड़ना जानते हैं कुछ शब्दों को पकड़ना जानते हैं तो, आवासीय मुद्रा बाजार में चल रहे ठगी के जाल को आप आसानी से समझ सकते हैं। 
किसी भी रेस्टोरेंट की इस टेबल जहां पर 4 से 5 लोग बैठे हैं, एक कागज पेन और एक बड़ा सा मोबाइल और बार-बार डाउन लाइन अप लाइन लेफ्ट राइट पुणे, थाईलैंड जैसे शब्द आ रहे हो समझ जाइए की क्रिप्टो की ठगी का बाजार लगा है। इन्हीं सूत्रों के मुताबिक इस समय यह पूरा बाजार ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय है। क्योंकि आसान पैसे के जाल में वहां पर चार डालकर फसाना आसान है। और लोग आसानी से फैंस भी रहे हैं। मीटिंग इस जय घोष के साथ खत्म होती है की डरना नहीं है बाजार की हालत का लाभ कैसे उठाया जाए बताकर ग्रामीण क्षेत्रों की ओर निकालना है। और अब नए डाउनलाइन ग्रामीण क्षेत्र में ही बनाने हैं यह वाक्य इशारा करते हैं कि अब इन एजेंटों के ठिए मुंगेली, जांजगीर चांपा, पेंड्रा रोड, बलौदा बाजार जैसे जिला मुख्यालय हो रहे हैं। क्योंकि इन जिला मुख्यालय में सामान्य काम चलाओ होटल मिल जाती है और फिर ब्लॉक स्तर पर शॉर्टकट कमाई के लिए डाउनलाइन बन जाती है। फिलहाल नीचे के स्तर पर ट्रेड कैफे, मिंट, पोलकेडो जैसे नाम लिए जा रहे हैं और पिछले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ का बहुत सा मार्केट लीडर पुणा में तीन दिन बिता कर आया है।