24hnbc
करोड़ों का ऋण है ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के पीछे के भूखंड पर
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 मार्च 2026।
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल मिशन अस्पताल रोड, व्यापार विहार और बहतराई का मामला जहां एक और इन दोनों सीबीएसई और सीजी बोर्ड के बीच झूल रहा है से कहीं ज्यादा विवादित है। सीबीएसई मान्यता की साइट में इसका स्थानीय पता कॉर्पोरेट दफ्तर के तरीके से डाला है। यह कुछ इस अंदाज में है कि साधारण पालक इसे पढ़कर मिशन कंपाउंड स्कूल और बहतराई दोनों की मान्यता समझ बैठता है और यह आंशिक सत्य है।
एक दूसरा तथ्य जो पंजाब नेशनल बैंक के ऋण प्रकरण का है। नजूल रिकॉर्ड के अनुसार यह पूरा भूखंड जो लगभग 14 एकड़ का है। मूल सीडब्ल्यूबीएम के नाम से दर्ज था और उसी में से भूखंड का एक टुकड़ा लगभग दो एकड़ को बिक्री किया गया और राय साहब बनवारी लाल अग्रवाल ने इस क्रय किया। अभी हाल ही में जब जिला प्रशासन ने जेकमेन मेमोरियल अस्पताल की लीज का नवीनीकरण नहीं किया लीज निरस्त कर दी तो उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ में आवेदन जैकमैन के विद्वान अधिवक्ता ने मूल भूखंड से बेची गई संपत्ति की लीज का मुद्दा उठाया तब महाधिवक्ता ने कहा कि नजूल न्यायालय से लीज धारीयों को नोटिस हुआ है कि क्यों ना 2 एकड़ जो अब विभिन्न टुकड़ों में बाटी है की लीज निरस्त कर दी जाए।
न्यायालय के दस्तावेजों को देखने से पता चलता है कि इस खसरे में चार से अधिक टुकड़े हैं इन्हीं में से एक टुकड़ा जो 45000 स्क्वायर फीट का है पर पंजाब नेशनल बैंक से 21.13 करोड़ का ऋण लिया गया है। तनाव ग्रस्त अस्ति प्रबंधन के तहत यह मामला ईद नीलामी के लिए निर्धारित किया गया था जिसकी नीलामी 6 मार्च 2026 को प्रस्तावित थी। यह पूरा मामला इसलिए भी संदेह के दायरे में आता है कि इस भूखंड का भूमि उपयोग सार्वजनिक उद्देश्य है। ऐसे में इतनी बड़ी धनराशि का रन सरकारी बैंक ने कैसे दिया।


