No icon

24hnbc

अफीम की खेती से है भाजपा के पुराने नाते

24Hnbc.com
बिलासपुर, 21 मार्च 2026।
छत्तीसगढ़ में पहले 7 मार्च दुर्गा समोदा लगभग 5-6 एकड़ में, फिर बलरामपुर 10 मार्च कुसमी लगभग 3: 50 एकड़ में, फिर बलरामपुर में ही 12 मार्च को कोरंघा लगभग ढाई एकड़ और फिर रायगढ़ 20 मार्च तमनार लगभग 1 एकड़ में अफीम की खेती की खबरें आ रही है। प्रदेश की विधानसभा में भी कांग्रेस ने यह मामला खूब उठाया हम केवल याद दिला रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उसे समय के कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर पर कनाडा के एक ड्रग डीलर ने करोड़ों के नशा कारोबार का वीडियो जारी किया था। तोमर वर्तमान में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हैं। जब नवंबर 2023 में उनके बेटे देवेंद्र पर गांजा खेती के आरोप लगे और यह खेती कनाडा की बताई गई तो राजनीति में कोहराम मच गया था। आप 10000 करोड़ के लेनदेन का था। 
कांग्रेस ने ईडी, सीबीआई, एनसीबी एजेंसियों से जांच की मांग की थी। कनाडा से जो व्यक्ति वीडियो बनाकर डालता था उसका दावा था कि कोविड काल में उसे भारत में पंजाब क्षेत्र में पकड़ा गया था वह हिरासत में रहा फिर जुगाड़ू तरीके से बाहर निकाला और इस शब्द में मंत्री पुत्र की बड़ी भूमिका थी। कुछ दिन बाद यह मामला ठंडा हो गया अब छत्तीसगढ़ में भाजपाई नेता की अफीम की खेती के मामले खूल रहे हैं। एक तरफ पुलिस नशा कारोबार पर प्रहार करती है छोटी नशा कारोबारीयों की संपत्तियां सीज होती है। मकान पर बुलडोजर चल जाता है पर मूल स्थान पर कोई आंच नहीं आती चाहे मामला नशे का हो, महादेव सट्टा ऐप का हो, आईपीएल के मोदी का हो ताज पर बैठा कोई भी व्यक्ति कभी कटघरे में नहीं आता।