No icon

24hnbc

बिलासपुर के रियल एस्टेट कारोबार को बड़ा झटका

24hnbc.com

बिलासपुर, 21 मार्च 2026। 

समय-समय पर सोशल मीडिया, आउटडोर कैंपेनिंग, कॉल सेंटर के माध्यम से रेजिडेंशियल, कमर्शियल स्पेस और प्लाट बेचने के क्षेत्र में सक्रिय नाम एफएम के दो से अधिक अचल संपत्तियों की नीलामी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में निकाली है। बैंक रन करता निजी संबंध बनाने के चक्कर में नीलामी की यह सूचना स्थानीय अखबार में न देकर बाहरी अखबार में प्रकाशित होती है। इसी कारण स्थानीय छोटे निवेशकों को पता ही नहीं चलता कि जिस एफएम में उन्होंने बुकिंग की वह वित्तीय रूप से डिफाल्टर हो रहा है। शहर के चारों कोनों में मल्टीप्लेक्स की बात बाजार में डालकर एफएम ने सिरगिट्टी, मोपका रोड, रतनपुर रोड, उसलापुर हापा रोड, लोखंडी रोड पर आधुनिक मल्टीप्लेक्स प्रीमियम प्लाट रेजिडेंशल के शब्दबाग दिखाकर एफएम ने होली, दीपावली, क्रिसमस जैसे त्योहारों पर प्रस्तावित निर्माण स्थल पर टेन्ट और डीजे लगाकर खूब बुकिंग उठाई पर आज तक बुकिंग वाले सौदों का हैंडोवर कार्यक्रम कभी नहीं किया। सिरगिट्टी मुख्य मार्ग के प्रस्ताव परिसर का बुकिंग के समय भूमि व्यापवर्तन तक नहीं हुआ था और कागज पर पांचवें मंजिल तक की बुकिंग ली गई। अब नीलामी प्रक्रिया को भी छिपा लिया गया। कुल मिलाकर कथित स्मार्ट सिटी बिलासपुर में रियल एस्टेट कारोबार ठगी और ब्लैक की पूंजी गलने का गढ़ बन गया है।