24hnbc
सिमरन पिता उत्तम दरवे का सिम्स बिलासपुर में देहदान किया गया, पुनीत कार्य को सादर नमन विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित
- By 24hnbc --
- Friday, 20 Nov, 2026
24hnbc.com
पत्रकार पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बेलतरा, साखन दरवे के अनुज उत्तम दरवे की बेटी कु. सिमरन दरवे जी का कल रात्रि में मोपका में निधन हो गया। पूर्व में सिमरन दरवे द्वारा सिम्स बिलासपुर में किए गए देहदान की घोषणा को पूरा करने हेतु उनके माता पिता एवं परिवार जनों ने सिम्स बिलासपुर के डीन को सूचित कर सिमरन दरवे जी के मृत शरीर को सिम्स बिलासपुर को सौंप दिया गया।
इस अवसर पर सिम्स बिलासपुर के डीन डॉ रमनेश मूर्ति ने कहा कि ये हमारा परम सौभाग्य है कि सिमरन बेटी ने अपना देहदान का संकल्प लिया और उनके माता पिता एवं परिवार जनों ने उनके शरीर को सिम्स को सौंपकर हमारे ऊपर एहसान किया है जिसे हम आजीवन याद रखेंगे। इस पुनीत अनुकरणीय कार्य को सादर नमन करते हुए उन्हें सादर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है।सिमरन अपने इस पुनीत कार्य से हमेशा जीवित रहेगी!

