No icon

24hnbc

आज का पंचांग, 21 अप्रैल 2023

24hnbc.com
समाचार -
आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। चंद्रमा आज मेष राशि में फिर वृषभ राशि में संचार करने वाले हैं। आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन बन रहे शुभ व अशुभ मुहूर्त व योग कब से कब तक रहने वाला है...
आज का पंचांग, 21 अप्रैल 2023, शुक्रवार: राष्ट्रीय मिति वैशाख 01, शक संवत 1945, वैशाख, शुक्ल प्रतिपदा, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 08। रमजान 29, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 अप्रैल सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। प्रतिपदा तिथि प्रातः 08 बजकर 29 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र रात्रि 11 बजे तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ।
प्रीति योग पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। बव करण प्रातः 08 बजकर 29 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा अगले दिन तड़के 05 बजकर 02 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 21 अप्रैल 2023 : सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 21 अप्रैल 2023 : शाम 6 बजकर 50 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 21 अप्रैल 2023 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 1 बजकर 3 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 14 मिनट से 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 56 मिनट से 7 बजकर 19 मिनट तक। अमृत काल शाम 6 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 49 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 21 अप्रैल 2023:
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 49 मिनट से 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 1 बजकर 3 मिनट से 1 बजकर 53 मिनट तक।
आज का उपाय : माता लक्ष्मी की पूजा करें और लौंग जलाकर आरती करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: Cannot load module 'memcached' because required module 'igbinary' is not loaded

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: