No icon

24hnbc

ये रहे तो कांग्रेस का ही नहीं लोकतंत्र का भी हो जाएगा सफाया

24hnbc.com
बिलासपुर, 19 अप्रैल 2024। 
भारतीय राजनीति को दूषित करने में भारतीय जनता पार्टी का कोई मुकाबला नहीं, जनता की बदहाली और उसका चौतरफा शोषण करते समय पहले कांग्रेस मुक्त भारत और बाद में विपक्ष मुक्त भारत से यह स्पष्ट हो जाता है कि अब भाजपा देश में पंजीकृत एक ऐसी राजनीतिक दल हो गया है जो अपनी ही द्वारा ली गई शपथ को भूल चुका है। और देश में बहुदलीय लोकतंत्र प्रणाली के स्थान पर मोदेश्वरवादी लोकतंत्र कायम करना चाहता है। इसी परिपेक्ष में कल रायपुर में छत्तीसगढ़ के सीएम के बयान को देखें नक्सलवाद के सफाए के पूर्व कांग्रेस का सफाई जरूरी। छत्तीसगढ़ में 2018 के चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार ने जब कभी भी झीरम कांड की जांच करानी चाहिए तब किसी न किसी बहाने प्रक्रिया को रोकने के लिए हाई कोर्ट का सहारा लिया गया। झीरम कांड में कांग्रेस पार्टी के राज्य स्तर के बहुत से नेता शहीद हो गए थे। राज्य में भाजपा ने लगातार तीन बार शासन किया और 5-5 साल डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री रहे। पर नक्सलवाद का सफाया नहीं हुआ और चौथी बार चुनाव में कांग्रेस आ गई अभी भाजपा के नेता कांग्रेस के सफाए के जगह उसकी सफाई कर रहे हैं। कांग्रेस की गंदगी को अपनी पार्टी में लेना इसी और इशारा करता है।
राष्ट्रीय स्तर पर इलेक्टोरल बॉन्ड के पैसे से ऑपरेशन लोटस चलता होगा पर अब कोई शक नहीं है। ईडी, आईटी, सीबीआई और फिर एनजीओ का सफाया कोई बड़ी बात नहीं यही इस बात मोदेश्वरवाद सफल हुआ तो मोनेटाइजेशन के तहत केचुएं का निजीकरण हो जाएगा। देश में प्रांतीय राजनीतिक दलों को भी यह चिंता सता रही है कि सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी उसका अस्तित्व खत्म कर देगी। शिवसेना जिसने वर्ष ऑन भाजपा से दोस्ती की इस तथ्य को अच्छे से जानती है आज लोकसभा की 101 सीट पर मतदान चल रहा है। चुनाव के मुद्दे स्थिर हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी की नेता जिस तरह से विपक्षी नेता को अमूल बेबी कह रहे हैं उससे यह पता चलता है कि अति आत्मविश्वास उन्हें बड़े संकट में डालने वाला है।