24hnbc
अपोलो डॉक्टर की डिग्री देखे बिना नौकरी दे देता है, पर पर्ची देखे बिना दवाई नहीं देता
- By 24hnbc --
- Monday, 20 Jul, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 21 जुलाई 2026।
आम मरीज को दवा खरीदना अब सीधा आर्थिक चोट है। सामान्य तौर पर जो सर्दी खांसी की गोली और सिरप बीमार ले लेता था उसके लिए डॉक्टर की पर्ची अब आवश्यक है यह बात अपोलो फार्मेसी को आईना दिखाने वाली है। वह इस तरह की जो अस्पताल बिलासपुर में फर्जी डॉक्टर को बगैर शैक्षणिक प्रमाण पत्र, डिग्री देखें नौकरी दे देता है वह भी लाखों की और फर्जी डॉक्टर साहब के इलाज से दो दर्जन से अधिक लोग अपनी जान गवा देते हैं वह अपोलो दवाई देने से पहले पर्ची बड़ी ईमानदारी से देखा है।
इतना ही नहीं सरकार के इस निर्णय पर शंका होती है कि वह लाभ किसे देना चाहते हैं एक पर्ची लिखवाने का सीधा अर्थ है डॉक्टर की परामर्श शुल्क देना यह 500 से 1000 तक हो सकता है या सरकार अप्रत्यक्ष रूप से आयुर्वेद के लाला रामदेव का भला करना चाहती है। यदि एलोपैथिक की दवाई पर्ची पर ही मिलेगी तो लाला रामदेव का उत्पादन ज्यादा बिकेगा। जानकारी तो बताते हैं की एलोपैथिक के कप सिरप से ज्यादा नशा देने वाली दवाइयां आयुर्वेद में है पर सरकार आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक की दावों के लिए मैदान खुला छोड़ती है। याद रखें कोरमी में शराब पीकर जो लोग मारे थे उस शराब में होम्योपैथिक का मदर टिंचर ही मिलाया गया था और मिलने का कारण शराब को अधिक नशीला बनाना था। सरकार अपने नागरिकों का इतना ही भला चाहती है तो उसे सबसे पहले दवा निर्माता कंपनी को सख्त कानून के तहत लाना चाहिए।


