No icon

24hnbc

आदेश जारी हुए दो महीने से अधिक, फिर भी आरोपियों पर नहीं हुई कार्यवाही

24hnbc.com
मुगेली, 17 जुलाई 2026।
मुगेली के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा 20 मई 2026 को जारी आदेश के बावजूद नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध अब तक कोई प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
 
जारी आदेश में थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली मुंगेली को निर्देश दिए गए थे कि शिकायत में वर्णित तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा की गई कार्रवाई की जानकारी अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय को प्रस्तुत की जाए।
 
शिकायत में नितिन लॉरेंस, जयदीप रॉबिन्सन, सुभमा कुमार, लॉरेंस राज, सोफिया जे. हैरिसन, अरविंद दान, पास्टर सुशील एवं अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना स्थानीय सर्किट हाउस, मुंगेली में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।
 
हालांकि आदेश जारी होने के बाद भी संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर अथवा अन्य कानूनी कार्रवाई नहीं होने से शिकायतकर्ता ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि सक्षम अधिकारी द्वारा जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, तो अब तक उन पर अमल क्यों नहीं हुआ।
 
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है और आदेश के अनुपालन की स्थिति कब स्पष्ट होती है।
 
नोट: यह समाचार उपलब्ध आदेश की प्रति और उसमें उल्लिखित तथ्यों पर आधारित है। आरोपों की सत्यता की पुष्टि संबंधित जांच एवं सक्षम प्राधिकारी के अंतिम निष्कर्ष के अधीन है।