24hnbc
शिक्षा तो देवी कृपा से मिलती है, शेष बातें बेकार है
- By 24hnbc --
- Monday, 20 Jul, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 21 जुलाई 2026।
स्कूल खोलना नियमों को तोड़ मरोड़ कर बेहद आसान है। एक तरीका है स्कूल खोलते समय अपना पता कहीं और दिखाइए, स्कूल का भवन दिखाइए अनुमति मिल जाने के बाद स्थान बदल दीजिए। एक इसी तरह से सरस्वती स्कूल विद्यानगर ने किया पहले यह स्कूल सीएमडी कॉलेज से माल जाने वाले रोड पर स्थित था और बाद में इन्होंने स्थान परिवर्तन कर लिया अब यह स्कूल जिस घर में लग रहा है उसमें पहले एक स्थानीय शिक्षक अपनी ट्यूशन क्लास पढ़ते थे और अब इसी घर में सरस्वती स्कूल चल रहा है। सही भी है जिस संस्था का नाम विद्या की देवी पर हो वहां शिक्षा दान के लिए भवन की भी जरूरत नहीं, शिक्षा तो देवी कृपा से मिल ही जाएगी शेष बातें बेकार है।


