अधिक मतदाता होने के कारण चुनाव प्रचार हुआ कठिन
जिला बार चुनाव का मैदान सज गया
- By 24hnbc --
- Tuesday, 21 Jul, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 21 जुलाई 2026।
25 जुलाई के दिन 2446 अधिवक्ता यह तय करेंगे की जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी कौन-कौन होंगे। 16 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच हुई थी सभी 50 नामांकन वैध पाए गए। 17 जुलाई को नाम वापसी के बाद स्पष्ट हो गया कि 14 पद के लिए 49 प्रत्याशी हैं। 21 जुलाई को पोस्ट वॉलेट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। 23 तारीख को डाक मत पत्रों का मतदान होगा, और 25 तारीख को सामान्य मतदान होगा।
वर्ष 2026 के लिए होने वाले इस चुनाव में अध्यक्ष पद के चार उम्मीदवार, उपाध्यक्ष पद के 6 उम्मीदवार, उपाध्यक्ष कनिष्ठ महिला आरक्षित पद के लिए दो प्रत्याशी, सचिन के लिए 8, कोषाध्यक्ष के लिए 4, सहसचिव के लिए 5, ग्रंथालय सचिव और सांस्कृतिक सचिव के लिए 3-3 प्रत्याशी मैदान में है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए 11 और कार्यकारिणी सदस्य महिला के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में है। 25 तारीख को सुबह 10:30 बजे से 5:00 तक मतदान है। और 26 तारीख को मत पत्रों की गिनती होगी। महिला उपाध्यक्ष पद आरक्षित है और इस पद के लिए मुकाबला सीधा है दीपाली मजूमदार और राधा रजक के बीच सीधा मुकाबला है। महिला पद आरक्षित होने के कारण यह देखा जा रहा है कि जो पोस्ट आरक्षित है इस पर महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं जैसे कोषाध्यक्ष पद आरक्षित होने के कारण चार प्रत्याशी महिला है। सचिव पद के लिए केवल एक महिला प्रत्याशी नूपुर पाल मैदान में है। अध्यक्ष पद का मुकाबला पुराने दिग्गजों के बीच ही है। चार उम्मीदवार जिम अनुराग बाजपेई और चंद्रशेखर बाजपेई पूर्व में भी जिला बार एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उपाध्यक्ष पद पर सबसे चर्चित नाम दिनेश चंद्र पांडे का है। कहने को जिला बार चुनाव गैर राजनीतिक होता है पर राजनीतिक दृष्टिकोण यहां भी चर्चा का विषय है और यह परंपरा राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव के बाद कुछ तेज हो गई है। महिला पद आरक्षण के कारण इस बार का चुनाव महिला प्रत्याशी और महिला वोटर के बीच विशेष रूचि का है।


