24hnbc
वास्तव में स्कूल का संचालन जहां है वहां सौपने में समस्या किस है
- By 24hnbc --
- Thursday, 19 Feb, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 20 फरवरी 2026।
सीनेट के मुख्य कैनिंग ने छत्तीसगढ़ डायोसिस के संदर्भ में मिल रही शिकायतों पर फैक्टफेडिंग कमेटी बनाई है पर उनकी नियत साफ नहीं लगती करण पुराना अनुभव वित्तीय गुट की बीच ले देकर मामला निपटाना है। अगर नियत साफ है तो सीनेट ते 15 मार्च 2018 के अपने ही निर्णय को लागू कर दें जिसमें माना गया है कि छत्तीसगढ़ के 19 स्कूलों का संचालन वास्तव में जबलपुर मध्य प्रदेश के पास है और इस निर्णय को लागू कर दे। एक दूसरा महत्वपूर्ण तथ्य 3 महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन के 1000 कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला। विभिन्न पदाधिकारी अपनी नेतागिरी में व्यस्त हैं ऐसे में प्राथमिकता तो शिक्षकों की वेतन की होनी चाहिए। पर जिसके हाथ में वेतन देना है वह किसी प्रयास में लगे दिखाई दे रहे हैं कि किस तरह टर्मिनेटेड दो कर्मचारी को दोबारा नौकरी दिला दी जाए वह भी मौखिक।
विचित्र किन्तु सत्य रेवरेंट अर्थात परमेश्वर अजय उमेश जेम्स निश्चय ही सर्वव्यापी परमेश्वर है जो एक ही समय में दो विभिन्न स्थानों रायपुर डायोसिस और जबलपुर डायोसिस में बिशप के पद पर नियुक्त ! ! ?? होकर कार्यरत रहे धारा २७ की सूची के अनुसार २०/०१/२०२३ को मनोज चरण और चमचे सदस्यों ने जेम्स को बिशप स्वीकार करते हुए वाइस चेयरमैन चुना है ना कमाल की चमचागिरी और निडर अपराध । उस समय बी के नायक मॉडरेटर थे जो परमेश्वरों के परमेश्वर थे । उनके लिए सब कुछ संभव था फिर यही जेम्स साहब जुलाई२०२३ में जबलपुर डायोसिस के बिशप के पद का चुनाव लड़े और २८/०७/२०२३ को विजई होकर ३१/०७/२०२३ को जबलपुर डायोसिस में बिशप के पद पर नियुक्त होकर कार्य प्रारंभ किए (जहां वो पहले से ही बिशप और वाइस चेयरमैन थे ) और तो और रायपुर से जाने के बाद ( ०७/११/२०२३) को अर्थात तीन महीने बाद रूपिका लॉरेंस को प्रभारी प्राचार्य सलेम इंग्लिश स्कूल रायपुर का नियुक्ति आदेश भी जारी किया इसका अर्थ यह है कि जेम्स साहब दो बार बिशप जबलपुर डायोसिस में नियुक्त हुए पर उनके पास सिर्फ एक ही नियुक्ति आदेश २८/०७/२०२३ है इसका जवाब न तो जेम्स साहब ना ही बी के नायक साहब और ना ही केनिंग साहब दे रहे है खैर माननीय न्यायालय में तो देर सबेर देंगे ही क्योंकि यह कोई सिविल मामला नहीं है पर आपराधिक मामला है देखिए सी एन आई के लोगों आपके बिशप मॉडरेटरो के आपराधिक कार्य । सोचे विचारे ।


