No icon

24hnbc.com

धार्मिक संस्था छत्तीसगढ़ डायोसिस पर सिनोड सीएनआई द्वारा जांच की घोषणा

24hnbc.com
बिलासपुर, 19 फरवरी 2026।
धार्मिक संस्था छत्तीसगढ़ डायोसिस पर चर्च ऑफ नार्थ इंडिया सिनोड द्वारा जांच के आदेश की घोषणा मॉडरेटर पारितोष केनिंग ने किया है। गौरतलब है कि सीएनआई के महासचिव ने छत्तीसगढ़ डायोसिस बचाओ संघर्ष समिति के सचिव रेव्ह.अतुल आर्थर को आमंत्रित कर संदेश भेजा कि छत्तीसगढ़ डायोसिस की समस्याओं को नवनियुक्त मॉडरेटर सुनना चाहते है इसलिए दिल्ली बुलावा किया गया। संघर्ष समिति के प्रमुख सदस्यों ने दिल्ली पहुच कर डायोसिस के अवैधानिक कार्यो की विस्तृत जानकारी दी व मेमोरेंडम सौंपा। 
मॉडरेटर ने छत्तीसगढ़ के सुधार पर विशेष रुचि दिखाई और भौचक्के रह गए
कहा जाता है कि वर्तमान नवनियुक्त मॉडरेटर न्यायप्रिय व्यक्ति है, चर्च ऑफ नार्थ इंडिया में 27 धर्मप्रान्त है, छत्तीसगढ़ डायोसिस इन दिनों पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न घोटालों व अनियमितताओं के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। सर्वप्रथम मॉडरेटर केनिंग ने दोनों पक्षो को बैठकर कहा कि मुझे छत्तीसगढ़ डायोसिस में हो रही सारी विषमताओं की जानकारी मिलती रहती है। डायोसिस में आप सभी को मिलजुल कर विकास करना चाहिए यह समझाने मात्र का प्रयास किया, पर जब संघर्ष समिति के सदस्यों ने डायोसिस के मुद्दों को सुनने का जोर दिया और कहा कि हम दस्तावेजी प्रमाण के साथ आये है, तो मॉडरेटर पुनः सुनने को तैयार हुवे। बैठक में सिनोड के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। संघर्ष समिति के सचिव रेव्ह.अतुल आर्थर, छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल, संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजय जॉन, संदीप लाल, निलिमा रॉबिन्स, राजेश बेंजामिन आमंत्रित प्रतिनिधियों ने डायोसिस में हो रही चर्च संबंधित मनमाने निर्णय, डायोसिस ऑफिस के अवैध कार्यो, नाबालिक बच्चों, बुजुर्गों, व परिवार को किये नॉट इन गुड़ स्टैंडिंग, पासबानो को बेवजह निलंबित व बर्खास्त करना व अन्यायपूर्ण कार्यवाही करने, असंवैधानिक तरीके से सम्पन्न डायोसेशन काउंसिल, प्रोपर्टी मैटर, पदाधिकारियों के आपराधिक प्रकरण व बोर्ड ऑफ एजुकेशन व संस्थागत घोटालों व अनियमितताओं और असंवैधानिक कार्यो की जानकारी प्रदान की, तो *मॉडरेटर मौचक्के रह गये* और पूछा कि क्या इतना सबकुछ हो रहा है तो बिशप को सारी जानकारी दी गयी है तो उपस्थित सदस्यों ने कहा बिशप को सबकुछ मालूम है परन्तु उनके द्वारा सुधार का कोई सकारात्मक पहल व प्रयास नही किया तो केनिंग ने प्रथम दृष्टया शिकायत सही व गम्भीर होने से तत्काल कठोर निर्णय लेते हुवे बिशप के सम्मुख ही फैक्ट एंड फाइंडिंग कमेटी बनाए जाने की घोषणा की। अब देखना यह है कि न्यायप्रिय मॉडरेटर केनिंग छत्तीसगढ़ डायोसिस के प्रताड़ित सदस्यों के साथ न्याय कर पाते है कि नही ?
न्याय नही मिला तो हमारा संघर्ष व आंदोलन जारी रहेगा -अजय जॉन
छत्तीसगढ़ डायोसिस बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजय जॉन ने कहा कि हमे मॉडरेटर सर के न्याय पर पूरा भरोसा है पर अगर छत्तीसगढ़ के लोगो के आंसुओ व पीड़ा को नजरअंदाज किया गया तो हमारा आंदोलन जारी रहेगा। सचिव रेव्ह.अतुल आर्थर ने कहा कि पूरा डायोसिस इस उपवासकाल मे पूरी श्रद्धा के साथ छत्तीसगढ़ डायोसिस के उद्धार के लिए प्रार्थना करेगा व साथ नई ताकत प्राप्त कर अपने न्याय के लिए आवाज उठाएगा।