No icon

24hnbc

अब नहीं रहे बप्पी दा... तबीयत खराब होने के कारण एक निजी अस्पताल में ली अंतिम सांसे

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
गायक और संगीतकार बप्‍पी लाह‍िड़ी का निधन हो गया है. 69 वर्षीय बप्पी लाह‍िड़ी ने मुंबई के एक अस्पताल में अपनी अंत‍िम सांसे लीं. मंगलवार रात बप्पी लाह‍िड़ी की तबीयत अचानक काफी ब‍िगड़ गई. उन्हें अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोश‍िश की पर नाकामयाब रहे. बप्पी लाह‍िड़ी पिछले कुछ समय से बीमार थे. उन्हें पिछले साल से ही अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा था. गत वर्ष जब सिंगर में कोरोना के हल्के लक्षण नजर आए थे, तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. वे ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में थे.