No icon

24hnbc

लेप्रोस्कोपिक सर्जरी पर मार्क हॉस्पिटल में हुई कार्यशाला

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर | चांटीडीह रोड सरकंडा स्तिथ मार्क हॉस्पिटल जो की सम्पुर्ण किडनी के ईलाज के साथ यूरोलॉजी एवं नेफ्रोलॉजी के लिए प्रसिद्ध रहा है जिसकी स्थापना सन 2013 में 30 बिस्तरों के साथ हुई थी जो साल दर साल नई उचाईयो की ओर अग्रसर रहा है बिलासपुर अंचल का सर्वप्रथम एवं एकमात्र किडनी हॉस्पिटल है जहा डायलिसिस एवं सभी प्रकार सर्जरी की सुविधा प्रदान की जाती है जहा पथरी के लिए लेसर के माध्यम से ईलाज संभव है मार्क हॉस्पिटल में किडनी के सम्पुर्ण ईलाज में यूरोलॉजी विभाग में यु.एस.ए से आयातित लिथोत्रोप्सी मशीन द्वारा गुर्दे की पथरी के चीरे से गुर्दे के ईलाज ,प्रोस्टेट ग्रंथि की दूरबीन से ऑपरेशन,पेशाब नली,पेशाब की थैली के कैंसर का ईलाज,सर्वसुविधायुक्त आधुनिक ऑपरेशन थियेटर,नेफ्रोलॉजी विभाग में किडनी फेल मरीजो के ईलाज ,डायलिसिस की सुविधा सीएपीडी की सुविधा किडनी बायोप्सी,बच्चो के किडनी संबधी रोगों का ईलाज किडनी ट्रांसप्लांट सम्बंधित सलाह एवं अन्य सभी प्रकार के ऑपरेशन एवं ईलाज जैसी सुविधा उपलब्ध है जिसमे नई विभाग जैसे न्यूरो सर्जरी ,जनरल मेडिसिन,जनरल/लेप्रोस्कोपिक सर्जरी,दन्त रोग,स्त्री एवं प्रसूति, नेत्र रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग शिशु रोग और निओटोलोजी एवं ट्रामा यूनिट के साथ नई स्वरुप में 100 बिस्तरों वाला पूर्ण सुसज्जित रूप में नई आयाम की ओर अग्रसर है जो यहाँ किडनी से संबंदित सभी प्रकार के समस्यायों का ईलाज किया जाता है | और यहाँ आयुष्मान योजना (स्मार्ट कार्ड) ई एस आई सी,सभी इन्सुरेंस कंपनी एवं अन्य कॉर्पोरेट अनुबधता द्वारा निशुल्क डायलिसिस एवं सभी प्रकार सर्जरी एवं अन्य विभाग में भी निशुल्क सुविधा प्रदान की जाती है और इसी कड़ी में और अथ्याधुनिक तकनिकी की ओर अग्रसर होते हुए दिनांक 24-10-2021 को दिन रविवार समय प्रात 9.00 बजे से लेप्रोस्कोपिक सर्जरी पर छत्तीसगढ के प्रख्यात सर्जन डॉ संदीप दवे, डॉ सिद्दार्थ तामस्कर एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के टीम द्वारा LAP.INGUINAL HERNIA, LAP. INCISIONAL HERNIA, LAP CHOLECYSTECTOMY पर सफलता पूर्वक लाइव सर्जरी किया गया है इस वर्कशॉप का उद्घाटन मुख्य अथिति डॉ ऍम टी टीकास, सी ऍम एस (एस ई सी एल) और सम्मानीय अथिति डॉ प्रमोद महाजन (सी ऍम एच ओ) बिलासपुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया | और डॉ संदीप दवे के द्वारा लेप्रोस्कोपिक हर्निया के जुडी सभी जानकारी प्रदान की गयी है| डॉ. सर्वजीत मरावी, डॉ. मृणाल शर्मा, डॉ. दिवाकर साव एवं डॉ. शम्भू अग्रवाल द्वारा लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सम्बंधित विषय पर शोध प्रस्तुति दी| मार्क हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. कमलेश मौर्या ने इस वर्कशॉप के पीछे अपना उद्देश्य सर्जरी की आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया एवं बताया कि भविष्य में मार्क हॉस्पिटल का इस तरह के आधुनिक सुविधा को समाज तक पहुचाने एवं चिकित्सा क्षेत्र में और योगदान देने की व्यवस्था करने का प्रयास जारी रहेगा | मंच संचालन डॉ. शिखा ने किया एवं इस वर्कशॉप में छत्तीसगढ़ के सभी जाने मानें सर्जन उपस्थित रहे |