No icon

खिड़की से भी झोला भर के बेची गई शराब

रक्षाबंधन पर्व पर धड़ल्ले से बिका ओवर रेट शराब

24hnbc.com
बलौदाबाजार, 29 अगस्त 2026।
जिले में कई तरह की खबर देखने पढ़ने सुनने को मिलते रहता है आज जिले में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जो पूरा शासन प्रशासन ने नहीं अपितु देश के पूरे अंचल में भी भाई-बहन के अटूट प्रेम की बंधन को देखा और पूरे देशवासियों ने एक दूसरे को बधाई भी दिए मगर आबकारी विभाग ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मदिरा प्रेमियों को ऐसा तोहफा दिया की क्या कहें कहने का तात्पर्य है कि रक्षाबंधन की पावन पर्व पर जिले मुख्यालय में ही नहीं अपितु पलारी क्षेत्र में,भाटापारा क्षेत्र में भी और जानकारी के मुताबिक सिमगा क्षेत्र में भी अत्यधिक मूल्य पर शराब बिक्री की गई जिसकी जानकारी एवं सूचना देने हेतु आबकारी विभाग के जिला आबकारी अधिकारी, जिला सहायक आबकारी अधिकारी को फोन मिलाया गया और जिला आबकारी अधिकारी को मैसेज के माध्यम से भी अवगत कराया गया मगर किसी भी तरह का कोई जवाब नहीं आया और शाम होते ही बंद होने तक 10 से 20 रुपए प्रति और बोतल में भी अत्यधिक मूल्य पर शराब बेची गई साथ ही साथ खिड़की से झोला भर भर के भी शराब दी गई, देखने वाली बात यह होगी कि क्या खबर की प्रशासन के बाद आबकारी विभाग इसमें किस तरह का संज्ञान लेती है की, स्वयं आबकारी विभाग संरक्षण में इस तरह का कारनामा करवाया होगा खबर अभी बाकी है वह अगले अंग में जिलाधीश से इस विषय पर चर्चा करके खबर पुनः प्रकाशित करेगी