No icon

24hnbc

डबल इंजन की क्षमता चूक गई है , डिब्बे नहीं इंजन ही बदल देने की चल पड़ी चर्चा

24hnbc.com
बिलासपुर, 29 अगस्त 2026। 
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार को अब सूझ रहा है कि संगठन के पदाधिकारी और सरकार में बैठे मंत्री आमने-सामने हो जाएं। देख ले की कौन कितने पानी में है। जमवाल और पवन साय ने दो दिन की समीक्षा कर ली, उसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री दिल्ली चले गए कहते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्थानीय निकाय चुनाव में जीत का दावा कर आए। अब 29 अगस्त को एक राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी फिर से समीक्षा बैठक करने आ रहे हैं। सीधा अर्थ है कहीं ना कहीं सत्ता और संगठन के दो पहिए एक ही साइज के नहीं है। 2 दिन की समीक्षा बैठक के बाद जो खबरें बाहर आई उसमें वित्त मंत्री से लेकर आधा दर्जन से अधिक मंत्रालयों के कामकाज जब संगठन को ही पसंद नहीं आ रहे तो जनता को क्या आएंगे। 
अंबिकापुर क्षेत्र में संगठन के पदाधिकारी का वाहन ही फस गया था कहते हैं जब नेता की व्हीआईपी कार गड्ढे में फसती है तो उसे तुरंत एक लोकोक्ति याद आती है खुद के मारे ही स्वर्ग मिलता है और जब गड्ढे में कार फसती है तो आम आदमी की हालत पता चलती है। समीक्षा के पहले दिन मंत्री नहीं आए तो संगठन पदाधिकारी ने खड़खड़ाया और स्टार सुविधा वाले मुख्यालय में सब आ गए। कुछ राजनीतिक समीक्षकों का मानना है कि हालत तो इतनी खराब है कि दूसरे इंजन के साथ पूरी टीम को बदल दिया जाना चाहिए गुजरात की तर्ज पर क्या एक आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाना इतना आसान है। दूसरा शाह जी के नाक के बाल कहे जाने वाले मंत्रियों को कौन हटाएगा। ऐसे में मंत्रिमंडल में फिर बदल की चर्चा दोबारा शुरू कर दी गई है और निगम मंडलों में बैठे लोगों को कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री दर्जा देकर मरहम पट्टी की जा रही है फिर भी पार्टी की गुटबाज़ी ना तो कार्यकर्ताओं से छिपी है ना ही खबरों से। 
बिलासपुर साहित्य ऐसा कोई संभाग नहीं है जहां पर विधायकों के बीच एक दूजे को नुकसान पहुंचाने का तारिक न खोजा जा रहा हो। कार्यकर्ताओं में इसको लेकर कहानी-कहानी हताशा भी है और कहीं-कहीं जो गुट भारी पड़ रहा है उसके कार्यकर्ता खुश भी हैं कहते हैं सरकार तो ऊपर वाला बनवा देगा पर पार्टी के प्रतिस्पर्धी को इस बार पूरा निपटाना है। स्थानीय निकाय में परिणाम क्या होगा यह तो बाद में पता चलेगा पर जनता नाराज है और अब यह नाराजगी सड़कों पर दिखाई देती है।