No icon

24hnbc

200 करोड़ से अधिक का नकली कीटनाशक बाजार

24hnbc.com
बिलासपुर, 28 अगस्त 2026। 
किसान इन दोनों तीन तरफा चोट से मरा जा रहा है। पहले चोट बीज की क्वालिटी नकली बीज का अंदेशा दूसरा महंगा खाद और तीसरा नकली कीटनाशक अगर इससे बच गए तो प्रकृति की मार। आम आदमी जहां कीटनाशक के खाद्य पदार्थों से परेशान है उसमें ज्यादा बड़ी समस्या कृषि क्षेत्र की है। छत्तीसगढ़ के कृषि बाजार में नकली कीटनाशक का व्यवसाय लाखों का नहीं करोड़ों का है और यह आंकड़ा 1600 करोड़ से ऊपर जाता है। नकली कीटनाशक की बिक्री का आंकड़ा लगभग 300 करोड़ का है। छत्तीसगढ़ में कीटनाशक बिक्री के बाजार में लगभग 200 कंपनियां जिनमें से 15 से 20 कंपनियां बहुराष्ट्रीय है। आश्चर्य की बात यह है कि नकली कीटनाशक का मुख्य बाजार बिलासपुर संभाग है जिसमें बिलासपुर, जांजगीर चांपा, मुंगेली नकली कीटनाशकों के लिए गढ़ बन गया है। नकली कीटनाशक को खपाने के लिए दुकानदार को केवल एक्सपायरी की डेट बदलना है। नकली कीटनाशक ब्लॉक मुख्यालय के साथ ही साथ नीचे के बाजरो में खूब उपलब्ध है। 
नकली कीटनाशक का नुकसान किसानों को भी समझ नहीं आता सस्ते के चक्कर में वह पड़ता है और फसल का नुकसान करता है सबसे बड़ी बात है कि कीटनाशक का पूरा बाजार नगदी का है। बाजार में नकली कीटनाशक बिक रहे हैं इसकी जानकारी कृषि विभाग को है और उनके भी जेब इस बहाने गरम हो रहे हैं।