No icon

24hnbc

डमी एडमीशन के खेल की शिकायत पीएमओ तक, बोर्ड में हुई हाई लेवल मीटिंग

24hnbc.com
1 अक्टूबर 2026।
छत्तीसगढ़ के सीबीएसई स्कूलों में डमी ऐडमीशन एक बड़ी समस्या है। बिलासपुर के कई स्कूलों में अभी भी डमी ऐडमीशन हुए इस संदर्भ में सीबीएसई के रायपुर कार्यालय को शिकायत भी भेजी गई पीएमओ में हुई शिकायत के बाद बोर्ड बोर्ड हरकत में आया है। बोर्ड के अंडर सेक्रेटरी एफीलिएशन ने शिकायतकर्ता को 14.9 को एक पत्र प्रेषित किया और बताया कि इस संदर्भ में एक हाई लेवल मीटिंग बोर्ड ऑफिस में हुई और मीटिंग के बाद 7 नामजद स्कूलों को नोटिस जारी हुए हैं। पिछले शैक्षणिक सत्र में रतनपुर क्षेत्र के एक स्कूल में बोर्ड ने एक दो सैकड़ा नहीं साढ़े सात सौ डमी एडमीशन पाए थे । फीस के अतिरिक्त एक डमी एडमिशन में ₹50000 का लेनदेन हो जाता है इस तरह देखा जाए तो एक ही शैक्षणिक सत्र में इस स्कूल ने 3 करोड़ 75 लख रुपए का कमाई कर डाला। 
सरकंडा क्षेत्र के स्कूल में बोर्ड ने उसकी दो कक्षाओं की मान्यता खत्म कर दी इस सब के बाद भी बिलासपुर जिले में सीबीएसई स्कूलों में डमी एडमीशन का खेल चल रहा है और खबरें स्कूलों में मान्यता संबंधी बनाई जाती है जबकि राजनीतिक प्रभुता वाले इस स्कूलों का असली माल डमी एडमीशन से आ रहा है। डमी एडमीशन के खेल में स्कूल और शहर की कुछ कोचिंग संस्थाएं आपस में हाथ मिलाकर रखी हुई है।