No icon

24hnbc

शिक्षक दिवस पर स्कूल में जली बीड़ी अब जलने वाले का जल रहा दामन

24hnbc.com
मुंगेली, 27 सितंबर 2026। 
मुंगेली जिले की पत्रकारिता इन दोनों कठिन दौर से गुजर रही है। पत्रकार अधिकारी को भ्रष्ट कहते हैं आरोप लगाते हैं कि उनके नाम पर एकत्र धन राशि का गवन हो गया। निजी क्षेत्र में भी आरोप लगाने लगे हैं। 5 सितंबर शिक्षक दिवस के बाद शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षक दिवस के कार्यक्रम पर भोंडा गाना बजाने और उसे पर शिक्षकों के डांस का समाचार एक प्रदेश स्तरीय चैनल पर चला मामला काफी चर्चित हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच भी कराई क्योंकि मामला अंग्रेजी स्कूल का था। अब इसी मामले में एक खबर और जिस चैनल पर यह खबर प्रसारित हुई थी उसने अपने मुंगेली करता-धरता को हटा दिया।
 चर्चा है शिक्षक दिवस के कार्यक्रम की खबर विश्वसनीय नहीं थी आप यहां तक है कि रायपुर की इस प्रदेश स्तरीय संस्था के पदाधिकारी के इशारे पर चली थी खबर का रॉ मैटेरियल भी संवाददाता के द्वारा स्वयं एकत्र नहीं किया गया था सही भी है टमाटर के साथ दाम मिले तो चटनी भी प्रदाता ही बनाएगा। कुल मिलाकर बदनामी तो उनकी हुई जो स्वयं को लोकतंत्र का चौथा खंभा मानते हैं और खंभो में निपट जाते हैं।