24hnbc
25 साल के जीवन में बिरसा ने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था
- By 24hnbc --
- Friday, 13 Nov, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 14 नवंबर 2026।
यूं तो भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत से नायक हुए पर बिरसा मुंडा उनमें से अलग है। 15 नवंबर 1875 और 9 जून 1900 के बीच की उनके जीवन यात्रा मात्र 25 साल की है और आज हम उन्हें भगवान बिरसा मुंडा कहते हैं। वर्तमान झारखंड के खूंटी जिले के अल्लिहातु गांव में मुंडा आदिवासी परिवार में हुआ पिता सुगान मुंडा और माता कर्मी मुंडा उनकी प्रारंभिक शिक्षा जर्मन मिशनरी स्कूल में हुई जहां वे ईसाई धर्म अपना लिया बाद में मूल आदिवासी संस्कृति और परंपरा में लौटे। बिरसाइत संप्रदाय की स्थापना की प्रकृति पूजा, सादगी का जीवन, अंधविश्वास, जादू टोना से दूर रहने का उपदेश दिया। आदिवासियों की प्रमुख समस्या शराब पीना पर वे हमेशा शराब पीने का विरोध करते रहे। अंग्रेजों की भू राजस्व नीति, जबरन धर्म परिवर्तन, बेगार प्रथा के खिलाफ आदिवासियों को उन्होंने एकजुट किया। 1895 से 1900 के बीच ब्रिटिश शासन और स्थानीय जमीदारों के खिलाफ उलगुलान विद्रोह का नेतृत्व किया। इस आंदोलन में अंग्रेज शासकों ने उन्हें पकड़ा जेल में डाला। रांची की जेल में हैजा या किसी धीमी जहर से उनकी मृत्यु हुई।
भारत सरकार ने 2021 में उनके जन्मदिन को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। सीधी बात है स्वतंत्रता के आंदोलन का वह हिस्सा जब आंदोलन शहरी क्षेत्र में नहीं था बल्कि देश के जंगल और उसके निवासियों के बीच अंग्रेजों और जमीदारों के नीतियों के खिलाफ आम नागरिकों का नेतृत्व बिरसा मुंडा ने किया और मूल निवासी अपनी धरती पर जमीदारों और अंग्रेजों के शासन से कितने विचलित थे यह बताता है। बिरसा मुंडा का चित्र भारतीय संसद संग्रहालय में लगा हुआ है। आंदोलन के अतिरिक्त वे कला प्रेमी थे और बांसुरी बहुत अच्छी बजाते थे। कद्दू से बना एक तार वाला वाद्य यंत्र जिसे तुइला वे हमेशा अपने साथ रखते थे। ईसाई धर्म अपनाने के बाद उनका नाम बिरसा डेविड रखा गया था बाद में वे बिरसा दाऊद के नाम से प्रसिद्ध हुए। पश्चिम सिंहभूम जिले के शंकरा गांव में उनका विवाह हुआ बाद में जेल से लौटने पर उन्होंने अपने साथी को अपने प्रति वफादार नहीं पाया और छोड़ा।
बिरसा मुंडा अपने जीवन के उत्तरार्ध में एक विवाह के समर्थक बनगए थे। बताया जाता है कि 1895 में तामार के चाल्काड गांव में उन्होंने ईसाई धर्म का त्याग किया और अपने साथियों के साथ फिर से मूल धारा में वापस आ गए। उन्होंने केवल एक ईश्वर की पूजा करने का और बोंगाओं की पूजा छोड़ने का आग्रह किया। 1899 की क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बिरसा के अनुयायियों ने रांची और सिंहभूम के चर्चों को जलाने का प्रयास किया। 5 जनवरी 1900 को बिरसा के अनुयायियों ने दो पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर दी, 7 जनवरी को खूंटी पुलिस स्टेशन पर हमला किया और एक कांस्टेबल की हत्या कर दी। इस विद्रोह को दबाने के लिए बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया। बिरसा की गिरफ्तारी पर ₹500 का इनाम घोषित हुआ। 3 फरवरी को उनकी गिरफ्तारी हुई। 460 आदिवासियों पर 15 अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हुए। इनमें से 63 दोषी पाए गए एक को मृत्युदंड, 39 को आजीवन कारावास, 23 को 14 वर्ष कारावास । मुकदमे के दौरान जेल में बिरसा मुंडा सहित 6 लोगों की मृत्यु हुई।

