होगा छात्रों का बड़ा नुकसान
सरकारी अंग्रेजी स्कूल में इंग्लिश स्पीकिंग एक दिन
- By 24hnbc --
- Friday, 10 Apr, 2026
24Hnbc.com
बिलासपुर, 11 अप्रैल 2026।
श्लोक रोज होंगे राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान रोज गाना होगा किंतु सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में अंग्रेजी में बात करने की व्यवस्था महीने में केवल एक ही दिन होगा। हर माह एक दिन इंग्लिश स्पीकिंग डे होगा। यह बात छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेश भर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक में कहीं। इसी में उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिदिन राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, दीप मंत्र छुट्टी के समय गायत्री मंत्र एवं शांति पाठ होगा।
एक तरह से यह शिक्षा नीति का बंटाधार है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अंग्रेजी में बातचीत एक दिन शेष 29 दिन भूलने में लगेगा और गायत्री मंत्र, शांति पाठ, दीप मंत्र रोज व्यवहारिक जीवन में क्या शांति पाठ, दीप मंत्र करने से जॉब मिल सकता है। उलट रोज अंग्रेजी में बात करने और अंग्रेजी लिखने में पारंगत होने से सरकारी अथवा निजी क्षेत्र में नौकरी की संभावना बढ़ जाती है। पर जब शिक्षा मंत्री और पूरा सरकार अपने मातृ संगठन के निर्देशों पर चलकर शिक्षा नीति को पटरी से उतरने पर लगे ही है तो कोई क्या कह सकता है।
एक पुराना बेहद पुरानी शिक्षा नीति है अविभाजित मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार आई और उस समय के मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री ने संस्कृत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा नवी से संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी में से कोई दो लेना अनिवार्य और संस्कृति को बढ़ावा दिया। बहुत से छात्रों ने ना समझी में सरकार पर भरोसा किया और अंग्रेजी को छोड़ दिया। 2 साल के बाद जब यही छात्र कॉलेज पहुंचे तो भाषा के रूप में हिंदी अंग्रेजी अनिवार्य था। और अंग्रेजी में फेल होने वालों की संख्या बहुत ज्यादा थी। संस्कृत का दैनिक जीवन में उपयोग सीमित है और अंग्रेजी का उपयोग बहुत विशाल ऐसे में उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय में एक दिन इंग्लिश स्पीकिंग डे हमारे युवाओं को बहुत पीछे धकेल देगा।


