24hnbc
वार्ड नंबर 29 के मतदाता क्या देव तुल्य नहीं थे
- By 24hnbc --
- Thursday, 04 Jun, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 5 जून 2026।
सुशासन तिहार समाप्त होने के पहले बिलासपुर नगर पालिक निगम वार्ड क्रमांक 29 के उप चुनाव का परिणाम आ गया परिणाम भी उसे दिन आया जब बिलासपुर जिला मुख्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक ले रहे थे। वार्ड क्रमांक 29 का चुनाव परिणाम तो दोपहर में ही आ गया था। भारतीय जनता पार्टी को यहां एक बार फिर से जीत नहीं मिली... भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को जीत न मिलने पर हमें याद आया देवकीनंदन दीक्षित चौराहे पर लगा हुआ ये फ्लेक्स यह फ्लेक्स 4 मई के बाद ही लगा। 4 मई को जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी हुए उनमें से पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी और असम में भाजपा की जीत भाजपा जीती और यह फ्लेक्स लग गया।
वार्ड नंबर 29 में उपचुनाव हुआ प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव के पास स्थानीय निकाय मंत्रालय भी है बिलासपुर सांसद तोखन साहू जो केंद्र में राज्य मंत्री भी हैं के पास भी नगरी निकाय ही हैं। फिर शहर के लाडले विधायक अमर अग्रवाल जी यशस्वी महापौर पूजा विधानी जी और अति सक्रिय रहने वाले बेलतरा विधायक, तखतपुर विधायक, बिल्हा विधायक सब का बिलासपुर में अपना अपना औरा हैं। क्या यह समस्त औरा वार्ड नंबर 29 में अपना तेज को बैठा कहां चले गए देव तुल्य मतदाता और देव दुर्लभ भाजपा कार्यकर्ता वार्ड नंबर 29 में कुल मतदाता लगभग 5000 है 3000 के लगभग वोट पड़े यदि देव तुल्य मतदाता और आ जाते तो भाजपा की हार और बड़ी होती।
मुसलमान, ईसाई और सतनामी के बोर्ड भाजपा को नहीं मिले इससे बड़ा सच यह है कि वार्ड नंबर 29 के उच्च माध्यवगीय परिवारों ने भाजपा को वोट नहीं दिए। यह वे परिवार हैं जिनके घर में पेट्रोल चालित वाहन है। बच्चे नीट सहित व्यावसायिक परीक्षा देते हैं। महंगाई से रोज दो चार होते हैं और इन सब के लिए वे जिम्मेदारी भी तय करते हैं और जिम्मेदार मानते हैं प्रधान सेवक को, गृहमंत्री को, सीता देवी को हरदीप पुरी, धर्मेंद्र प्रधान, गोयल कुल मिलाकर केवल यह कह कर की भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस का अभेद किला पता नहीं कर पाई बात को छोटा करना है। सामूहिक जिम्मेदारी की बात होनी चाहिए और यह समझ जाना चाहिए कि मतदाताओं को देव तुल्य कहकर भ्रमित नहीं किया जा सकता है। देवता तो हर हाल में खुश रह सकते होंगे पर आम मतदाता जो भारत का नागरिक है और जो नॉन बायोलॉजिकल नहीं है उसे वे सब परेशानियां होती है जो सरकार ने दी हैं।
उत्तरदायित्व आप भले न लें मगर मतदाता अपना वोट देते समय अपना आंकलन करता है आप उसे कहते रहे देव तुल्य...


