24hnbc
होटल सेंट्रल प्वाइंट पुराने बस स्टैंड , ट्रांसफार्मर के पास कचरे में आग, हादसे को न्योता
- By 24hnbc --
- Monday, 19 Oct, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 19 अक्टूबर 2026।
पुराना बस स्टैंड, सेंट्रल प्वाइंट होटल के पास लगे ट्रांसफार्मर के समीप आज कचरे में आग लगा दी गई। लापरवाही से लगाई गई यह आग बड़े हादसे को न्योता दे रही थी। पास में हाईटेंशन ट्रांसफार्मर और होटल होने से आग फैलने का खतरा बना रहा। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। रहवासियों का कहना है कि कचरा नियमित नहीं उठता, इसलिए आग लगाकर निपटारा किया जाता है। विभाग को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।

