दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की शिकायत
विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंधमारी
- By 24hnbc --
- Monday, 19 Oct, 2026
24hnbc.com
बलौदाबाजार/बिलासपुर, 19 अक्टूबर 2026।
बलौदाबाजार भाटापारा जिले के गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल शिक्षण समिति के मनबोध चेलक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए बताया है कि उनके शिक्षण समिति में मोहनलाल सोनकर शासकीय व्याख्याता ने धोखाधड़ी से 530000 रुपए का अहरण कर डाला। चेलक की शिकायत कुछ इस तरह है कि उनके स्कूल की संचालन संस्था का नाम भूमिका दीदी शिक्षण समिति है और उसमें रामलाल सोनकर सदस्य हैं। रामलाल के परिसर में उन्होंने स्कूल का संचालन किया और मोहनलाल सोनकर के मकान को ₹7000 मासिक किराए पर लिया। विद्यालय व कार्यालय की एक चाबी मोहनलाल सोनकर के पास भी रहती थी और संस्था से संबंधित बैठकों व सामान्य लिखा पढी मोहन सोनकर ही करते थे। इसी बीच समिति सदस्यों का आपसी विवाद प्रारंभ हो गया तब चेलक द्वारा कोषाध्यक्ष के साथ 18. 7. 2022 को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कटगी में उन्होंने एक आवेदन दिया और कहा कि खाते से अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष की उपस्थिति के बिना अहरण न कराया जाए। पर 9. 2. 2024 और 11.3.2024 को क्रमशः 260000 और 270000 रुपए का अहरण हो गया। राशि प्राप्तकर्ता का नाम मोहनलाल सोनकर अंकित है। चेलक ने मोहनलाल को कानूनी नोटिस भेजा पर उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। चेलक ने 26.11.2024 कलेक्टर जनदर्शन में भी शिकायत की पर कुछ हासिल नहीं है। इधर मोहनलाल अब चेलक के खिलाफ मानहानि का नोटिस देते हैं और कार्यवाही का दबाव बना रहे हैं। पूरा मामला इसलिए चिंताजनक है कि समिति सदस्यों की लड़ाई में किसी भी दिन शाला बंद हो सकती है। इस बात की भी जांच आवश्यक है कि आवासीय परिसर में व्यवसायिक गतिविधि स्कूल का संचालन क्या स्थानीय निकाय को पता है।

