महिला वसूली एजेंट की मर्यादित भाषा को सुने
क्या इसे भी शौर्य मानकर खुश हो जाएंगे
- By 24hnbc --
- Saturday, 31 Jan, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 31 जनवरी 2026।
देश की अदालतें लोन वसूली के संदर्भ में कितने ही दिशा निर्देश दे पर आरबीआई क्या करें लोन की किस्त केवल वसूली एजेंट पुरुष ही नहीं महिला भी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करके ही वसूल लेती है। समाचार के साथ लोन लेने वाले और वसूल करने वाली कंपनी की प्रतिनिधि महिला का वार्तालाप रिकॉर्ड है। वास्तविक घटना जैसा की लोन लेने वाले ने बताया उसने एक दो पहिया वाहन किस्त पर प्राप्त किया था कुछ दिन किस्त चुकाई जब स्थिति ठीक नहीं हुई तो जिस कंपनी से लोन लिया था उसके एजेंट ने बाइक सीज कर ली और फाइनल हिसाब किताब भी हो गया। इस घटना को काफी समय बीत गया अब अचानक लोन प्राप्त करता के पास किसी कॉल सेंटर लड़की का फोन आता है तेरा ₹10000 बचा है तूने किस्त 1 साल से नहीं चुकाई अबे ह**** ठल्हा बैठा है क्या यहां से अभद्र शब्दों की सीमा दिल्ली चली गई और लड़की ने भरपूर गुंडागर्दी दिखाई ऑडियो को सुने और देश के शूरवीर महिला रिकवरी एजेंट की टैलेंट पर अपना मन बना ले।


