No icon

24hnbc

जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ की हुई बैठक संपन्न

24hnbc.com
बलौदाबाजार, 21 जुलाई 2024। समाचार संकलन जिला प्रतिनिधि
जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला बलौदाबाजार का आवश्यक बैठक शनिवार सुबह 11 बजे सहकारी समिति बलौदाबाजार मे रखा गया है।इस बैठक मे जिला स्तर के सभी पदाधिकारी गण एव कर्मचारी गण उपस्थित हुआ,इस बैठक मे सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनीराम कैर्वत एवं जिला उपाध्यक्ष रामकुमार साहू ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023 - 2024 मे खरीदी किये गये समर्थन मुल्य धान का परिवहन सही समय पर नही किया जिसके चलते धान खरीदी केन्द्रों मे सुखत की वजह से संग्रहण एवं मिलर्स स्तर मे कमी आया है जिसमे खरीदी केन्द्रों का कोई गलती नही है यदि सही समय माह फरवरी या 15 मार्च तक धान का उठाव नही किया गया जिसके चलते सुखत की समस्या आई है।सुखत आने की वजह से किसी भी केन्द्र प्रभारी, डाटा आपरेटर या अन्य कर्मचारियों के प्रति कार्यवाही ना किया जावे यदि कार्यवाही किया जाता है तो सहकारी समिति कर्मचारी संघ हडताल करने के लिए बाध्य होगे।वही धान सुखत की भरपाई शासन के द्वारा किये जाने की मांग बैठक मे लिया गया है।क्योकि समय अनुसार परिवहन की जिम्मेदारी विपणन संघ की है।इसलिए धान सुखत की पूर्ति नही करने की स्थिति मे सहकारी समिति कर्मचारी संघ के द्वारा अनिश्चित कालिन हड़ताल पर रहेगें। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन का होना बताया गया।उक्त बैठक मे सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव,अध्यक्ष पलारी ब्लाक रोहित यादव, बिसौहा राम वर्मा, श्रीराम रजक, मनहरण साहू, बलराम पटेल, नंदकुमार पटेल एवं सैकड़ों की में सभी उपस्थित रहे।