No icon

24hnbc

लाल किले के बाद अब बस्तर से दिमागी नक्सल, पहले गृहमंत्रालय परिभाषा तो तय करें

24hnbc.com
बिलासपुर, 10 नवंबर 2026।
8 नवंबर दीपावली के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीआरपीएफ के परंतु कैंप जो जिला मुख्यालय जगदलपुर के नजदीक है में एक बार फिर से दिमागी नक्सली का जिक्र किया और पैरामिलिट्री के लोगों के सामने ऐसे लोगों की पहचान की जरूरत बताई। आरटीआई के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस शब्द से जुड़ी जानकारी उनके पास उपलब्ध नहीं है ऐसा कहा है। प्रधानमंत्री का यह दौरा उन्होंने कैंप पहुंचने के आधे घंटे के पहले ट्वीट कर के स्वयं बताया। छत्तीसगढ़ के केवल दो अधिकारियों को इसकी जानकारी थी। जगदलपुर के कलेक्टर और एसपी अपने कार्यालय में बैठकर ही प्रधानमंत्री के दौरे की अपडेट्स लेते रहे। कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ में ऐसा बहुत कुछ है जो देश के दो बड़े उद्योगपतियों को सौंपा जाना है और बस्तर अब औद्योगीकरण के लिए खाली हो चुका है। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त के लाल किले के प्राचीन से दिए गए भाषण में भी दिमागी नक्सली उपयोग किया था। फिर एक बार उन्होंने दिल्ली के एक कॉलेज में होम्योपैथिक की डोज की बात की फिर 8 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर में पैरामिलिट्री जवानों के सामने दिमागी नक्सली को पहचान और उन्हें हराने की बात की उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऐसे लोग संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ लोगों को भड़कते हैं। सवाल है कि जब गृह मंत्रालय के पास दिमागी नक्सली की कोई परिभाषा नहीं है तो पहचान कैसे करेंगे। हमारा मूल तथ्य यह है कि जब भारत देश अंग्रेजों के अधीन था और हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों से देश की मुक्ति के लिए अभियान चलाया तो उस अभियान मे कई तरीके के प्रयोग हुए। प्रारंभिक चरण में कई राजाओं ने अपना नेतृत्व बहादुर शाह जफर को देकर अंग्रेजों के खिलाफ सीधे युद्ध किया। बाद में महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक पूरा आंदोलन चला पर यह अकेला आंदोलन नहीं था इसमें भी नरम दल और गरम दल की बात आती है। भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस, अल्फ़ाज़ अल्ला जैसे सैकड़ो नाम आते हैं जिन्होंने सीधा हाथ में पिस्टल पड़ा, बम पकड़े और अपना लक्ष्य निर्धारित कर चलाएं। सुभाष चंद्र बोस जैसा नाम भी है जिन्होंने सेना का गठन किया उसे एक नाम दिया और अपना काम किया। अब हमारा सवाल है कि इनमें से प्रधानमंत्री जी किस श्रेणी में रखेंगे किसे दिमागी नक्सली कहेंगे, किसे देशद्रोही कहेंगे, किसे क्रांतिकारी कहेंगे। अंग्रेजों के शासन के समय आरएसएस थिक टैंक की भी एक पूरी भूमिका है उसे किस श्रेणी में रखा जाएगा। यह एक शोध का विषय हो सकता है कि एंटायर पॉलीटिकल साइंस की डिग्री की दृष्टि से पूरे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को देखा जाए। 
2014 से 2026 के बीच सीधी दो श्रेणी है एक अंधभक्त और दूसरों की सामान्य बुद्धि मेधा हो सकता है वह साइंटिस्ट भी दिमागी नक्सली हो जो नाले से गैस के सिद्धांत पर शंका करें। भीम कोरे गांव के आरोपी और उन्हें फसाने वाले एजेंसी के अधिकारी में से कौन कितना राष्ट्रभक्त माना जाए समय इसका भी जवाब देगा। छत्तीसगढ़ के जंगलों में ऐसी बहुत सी कहानी छुपी है जो याद नहीं की जाती। मीना खालको की दुख भरी दास्तां जिसे फोर्सेस ने नक्सली का कर मार दिया और बाद में न्यायिक आयोग ने दोषियों के खिलाफ आदेश दिया। मीना साधारण देशभक्त नागरिक थी हमने जंगल में फोर्स का वह कहर भी देखा है जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गई सीबीआई की टीम उसे गांव तक नहीं पहुंच सकी जहां ग्रामीणों की बस्ती जला दी गई थी आरोप था ग्रामीणों की बस्ती वर्दी धारी ने जलाई। मानव अधिकार कार्यकर्ता कोर्ट के दरवाजे पर गुहार लगाते रहे । हमने वह दौर भी देखा जब सामान्य नागरिकों को ही हाथ में कुछ प्रशिक्षण देकर हथियार थमा दी गई। सलवा जुडूम के नाम पर एसपीओ को खड़ा कर दिया गया उसे समय देश की सर्वोच्च अदालत के उसे जस्टिस का धन्यवाद जिनके आदेश से यह पूरा मामला खत्म हुआ अन्यथा छत्तीसगढ़ में उसे समय की सट्टा रुढ़ भाजपा और उसके मुख्यमंत्री डॉ रमन ने नक्सलवाद से लड़ने का जो तरीका अपनाया था वह तो नागरिकों को नागरिकों से लड़ने का सीधा तरीका था। आज जब माननीय प्रधानमंत्री बार-बार दिमागी नक्सली बोलते हैं तो दिमाग क्लास में पढ़ते भी हैं और पढ़ते भी हैं। कोर्ट में भी हैं, अस्पताल में भी हैं, बिजली विभाग में भी हैं, कलेक्ट्रेट में भी हैं, खेत में भी हैं हर वह व्यक्ति दिमागी नक्सली हो जाएगा जो सत्ता से सत्ता की आंखों में आंख डालकर पूछता है। तो ऐसा मान लिया जाए की दिल्ली पुलिस जब आंदोलनकारीयो से सत्ता द्वारा बताएं तरीके से नहीं निपटेगी तो अन्य विकल्प तलासे से जाएंगे। इतिहास पुराना नहीं है पुलवामा में पैरामिलिट्री को डिप्लॉयड करने के लिए हवाई जहाज नहीं मिल रहा था पर दिल्ली आंदोलन को संभालने के लिए पूरे देश से वायुयान के मदद से फोर्स भेजी गई यह दोहरा मापदंड किसके लिए और क्यों अपनाया जा रहा है।