24hnbc
मेहमान नवाजी और आध्यात्मिकता का औरा एक साथ आनंदा में
- By 24hnbc --
- Sunday, 11 Oct, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 12 अक्टूबर 2026।
द आनंदा इंपिरियल बिलासपुर शहर के लिए केवल होटल या रिसोर्ट नहीं, यहां अध्यात्म, पूजा और भारतीय परंपराओं का पिछले 16 साल से पालन हो रहा है। यही एक विशेषता इस संस्थान को शेष से अलग बनाती है। इस नवरात्रि के अवसर पर पंडाल में दुर्गा जी का औरा संस्थान ही नहीं हर आने वाले भक्त को विशेष अनुभूति कराएगा। सप्तमी, अष्टमी और नवमी के लिए विशेष तैयारी की गई है रोज 12:00 दोपहर से 3:00 बजे तक दुर्गा पंडाल में आगंतुकों के लिए प्रसाद की व्यवस्था है। रात्रि में विशेष आयोजन रखे गए हैं। बंगाली संस्कृति को ध्यान में रखकर हर वह व्यंजन यहां सर्व किया जाएगा जो उनके संस्कृति के अनुरूप है। साथ ही नवरात्रि उपवास वालों के लिए फलाहारी थाली परंपरा अनुसार उपलब्ध है।

