No icon

24hnbc

यहां हुआ नाबालिग का गर्भपात, पुलिस ने डॉक्टर को पकड़ा प्रबंधन को छोड़ा

24hnbc.com
व्यापार विहार मुख्य मार्ग पर स्थित नोबेल मेडिसिन केयर एंड रिसर्च सेंटर हॉस्पिटल जिसे तोरवा थाना जिस नाबालिग के अवैध गर्भपात का स्थान बता रहा है। उसके संचालक पर ही संचय है। आज जब हमने 11:00 बजे इस अस्पताल को देखा तो इस अस्पताल के भीतर पांच मरीज थे वह भी ओपीडी में, और पांचो महिलाएं आंख के डॉक्टर से मिलने आई थी। आंख के डॉक्टर सुधाकर ने बताया कि वे एक महीने से ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं। इस अस्पताल में शहर के नामचीन डॉक्टर महेंद्र प्रसाद सामल, डॉ प्रमोद महाजन, डॉ बी आर नंदा, डॉ महाजन और डॉक्टर नंदा सरकारी नौकरी करके रिटायर्ड हुए हैं। अस्पताल में उपलब्ध एकमात्र स्टाफ ने बताया कि 2 महीने से अधिक हो गए ऑपरेशन थिएटर (OT) बंद पड़ा है। सीधी बात है नाबालिग के अवैध गर्भपात के लिए दोषी बताई जा रही डॉक्टर मसीह ने यदि नाबालिग का गर्भपात कराया तो क्या ओपीडी में कर दिया। क्योंकि स्टाप के अनुसार तो दो महीने से ओटी खुला ही नहीं है। अस्पताल के बोर्ड पर कहीं भी डॉ मसीह का नाम अंकित नहीं है। ऐसे में क्या डॉक्टर मसीह क्या नोबल अस्पताल की इतनी प्रभावशाली कर्मचारी हैं कि मरीज को भर्ती भी कर लेती है और डिस्चार्ज भी कर देती है।
बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वयं इस बात को लेकर पक्का कुछ नहीं कह सकती की अस्पताल का संचालन किस स्थिति में है। आयुष्मान कार्ड सस्पेंडेड है या चालू है। अवैध गर्भपात मामले में शासन ने इस अस्पताल को एक नोटिस जारी किया है पर अभी तक उस नोटिस का जवाब नहीं आया है। नाबालिक के अवैध गर्भपात मामले में पुलिस अस्पताल प्रबंधन को छोड़ केवल डॉक्टर मसीह को आरोपी कैसे बना सकती है। या पुलिस यह बात जानती है की इस रिसर्च सेंटर में और कोई डॉक्टर आता जाता नहीं है। प्रबंधन शून्य है और मसीह है इस अस्पताल की एकमात्र करता है। और यदि यह बात सही है तो इतने बड़े नामचीन डॉक्टर जो रिसर्च सेंटर चला रहे हैं उन्होंने केवल लाइसेंस लेकर इतना बड़ा अस्पताल डॉक्टर मसीह को दे रखा है। इस अस्पताल मे अंदर एक दवा दुकान भी संचालित है। और दवा दुकान और अस्पताल के भीतर कहीं भी यह नहीं लिखा कि मरीज डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाई कहीं से भी खरीदने के लिए स्वतंत्र है। कुल मिलाकर बिलासपुर जिला मुख्यालय में मेडिकल सेक्टर के भीतर नियमों का कार्यान्वयन ब्लॉक स्तर से भी गया बीता है। और इस दुर्दशा के लिए एक तरफ जहां सीएचएमओ सीधे जिम्मेदार है तो कलेक्टर की भी भूमिका कम नहीं है क्योंकि जब कभी भी स्वास्थ्य संबंधी कोई भी कार्यक्रम होता है तो कलेक्टर से लेकर तमाम बड़े अधिकारी आईएमए के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त हो जाते हैं। 
मेडिकल कंपनियों की शर्ट पहने में खुशी महसूस करते हैं पर जब नियमों के पालन की बात आती है तो नियमों को नाली में बहा देते हैं।