24hnbc
आज का पंचांग
- By 24hnbc --
- Thursday, 26 Nov, 2020
आज का पंचांग 27 नवंबर । देखें आज शुभ मुहूर्त कब से कब तक
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 06 शक संवत 1942 कार्तिक शुक्ल द्वादशी शुक्रवार विक्रम संवत 2077। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 13, रबि उल्सानी 11, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 नवंबर सन 2020 ई॰।सूर्यदक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त् ऋतु:। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वादशी तिथि प्रातः 7 बजकर 47 मिनट तक उपरान्त त्रयोदशी का आरंभ।
अश्विनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 23 मिनट तक उपरान्त भरणी नक्षत्र का आरंभ, व्यतीपात योग प्रातः 08 बजकर 29 मिनट तक उपरान्त बरीयान योग का आरंभ।बालव करण प्रातः 7 बजकर 47 मिनट तक उपरान्त तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय दिल्ली 27 नवंबर : सुबह 06 बजकर 57 मिनट पर
सूर्यास्त का समय दिल्ली 27 नवंबर : शाम 05 बजकर 19 मिनट परआज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 48 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक। अमृत काल शाम को 4 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहेगा। विजय मुहूर्त आज दोपहर में 1 बजकर 54 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल रात 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम को 5 बजकर 14 मिनट से 5 बजकर 38 मिनट तक। रवि योग आधी रात के बाद 12 बजकर 23 मिनट से सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 तक यमगंड रहेगा।
आज के उपायः रक्त चंदन लगाएं और श्रीसूक्त का पाठ करें।


