24hnbc
मुक्ति मोर्चा करेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव
- By 24hnbc --
- Sunday, 20 Sep, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 21 सितंबर 2026।
मूल निवासी मुक्ति मोर्चा की 19 तारीख को बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 29 सितंबर दिन मंगलवार को बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा । यह मामला केवल बिलासपुर में हुए 28 तारीख के बावल का है जिसमें राम सिंह ठाकुर लगातार पुलिस की गिरफ्त से दूर है। मूरत ने कहा कि हम सुनते थे कानून के हाथ बड़े लंबे होते हैं पर हम देख रहे हैं कि वे हाथ जाति धर्म को देखकर अपनी लंबाई तय करते हैं। एक आरोपी की गिरफ्तारी उसका जुलूस कानून का डंडा चलाया गया पर जब दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी को पकड़ने की बात आई तो मानदंड बदल गया। इसलिए मूल निवासी मुक्ति मोर्चा अपने पूर्व तक कार्यक्रम अनुसार 29 तारीख को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेगी।

